लाइव न्यूज़ :

WHO IS Ram Shinde: कौन हैं राम शिंदे?, निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद सभापति निर्वाचित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 13:00 IST

BJP MLC Ram Shinde:विधानसभा चुनाव में कर्जत जामखेड विधानसभा सीट पर राकांपा (एसपी) के नेता रोहित पवार से मामूली अंतर से हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।आठ जुलाई 2022 को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने थे। सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद खाली था।

BJP MLC Ram Shinde: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम शिंदे को बृहस्पतिवार को निर्विरोध महाराष्ट्र विधान परिषद का सभापति चुना गया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता रामराजे नाइक-निंबालकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सात जुलाई 2022 से परिषद अध्यक्ष का पद खाली था। अब विधानमंडल के दोनों सदनों में पीठासीन अधिकारी भाजपा से हैं। पिछले हफ्ते, भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर यहां जारी शीतकालीन सत्र के दौरान इसी तरीके से महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

शिंदे आठ जुलाई 2022 को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने थे। इससे पहले वह 2014 से 2019 तक तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थे। वह 20 नवंबर के राज्य विधानसभा चुनाव में कर्जत जामखेड विधानसभा सीट पर राकांपा (एसपी) के नेता रोहित पवार से मामूली अंतर से हार गए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्रMaharashtra Assemblyदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं