लाइव न्यूज़ :

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: आंदोलन कब तक चलेगा, '90 साल के संघर्ष' का उदाहरण देते हुए राकेश टिकैत ने दिया ये जवाब!

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: September 5, 2021 15:16 IST

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) में किसान नेता राकेश टिकैत (Kisan Leader Rakesh Tikait) ने मोदी सरकार (Modi Sarkar) पर जमकर निशाना साधा.

Open in App

Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) में किसान नेता राकेश टिकैत (Kisan Leader Rakesh Tikait) ने मोदी सरकार (Modi Sarkar) पर जमकर निशाना साधा.

वहीं जब इस दौरान किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर सवाल पूछा गया तो राकेश टिकैत ने कहा कि, जब भारत सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करेगी, हम जाएंगे. जब तक मोदी सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा. 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, अंग्रेजों से आजादी के लिए 90 साल तक संघर्ष चला, इसलिए मुझे नहीं पता कि किसानों का यह आंदोलन कब तक चलेगा.

राकेश टिकैत ने दो टूक कहा कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं ले लिए जाते और जब तक मोदी सरकार किसानों की मांगे नहीं मान लेती. तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा.

वहीं इससे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुजफ्फरनगर में हो रही किसानों की इस महापंचायत (Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat) का समर्थन किया है. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्विट कर मोदी सरकार से किसानों का दर्द समझने की अपील की है. 

वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुजफ्फरनगर में आज लाखों किसान धरना प्रदर्शन में जुटे हैं, वे हमारा ही खून हैं. हमें उनके साथ सम्मानजनक तरीके से फिर से जुड़ना शुरू करने की जरूरत है. उनके दर्द समझें, उनका नजरिया देखें और जमीन तक पहुंचने के लिए उनके साथ काम करें.

टॅग्स :Kisan MahapanchayatMuzaffarnagarराकेश टिकैतकिसान आंदोलनमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह