लाइव न्यूज़ :

मुंबई महापौरः कौन बनेगा मेयर?, होटल में रहेंगे एकनाथ शिंदे के 29 पार्षद, बीएमसी में 227 सीट और बहुमत के लिए चाहिए 114, 89 सीट के साथ नंबर-1 बीजेपी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 21:06 IST

Mumbai Mayor: बीएमसी के चुनाव में शिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीट मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देवंचित बहुजन आघाडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीट।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को आठ सी़ट।समाजवादी पार्टी को दो और राकांपा (शप) को सिर्फ एक सीट मिली।

Mumbai:मुंबई के अगले महापौर को लेकर गहराते रहस्य के बीच एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को शनिवार को शहर के एक आलीशान होटल में स्थानांतरित करने का फैसला किया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हुए चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी शिवसेना (उबाठा) के मुखिया उद्धव ठाकरे ने यह कहकर अटकलों को और हवा दे दी कि अगर ‘‘देवा’’ (भगवान) की इच्छा हुई तो महापौर उनकी पार्टी का हो सकता है।

शुक्रवार को हुई मतगणना में भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने 227 सदस्यीय बीएमसी में स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जिसमें उन्हें क्रमशः 89 और 29 सीट मिलीं। शिंदे की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्षदों को बांद्रा के एक आलीशान होटल में ले जाया जा रहा है ताकि वे व्यस्त चुनावी माहौल के बाद खुद को ‘‘तरोताजा’’ कर सकें।

पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने कहा कि पार्षदों को ‘‘प्रशिक्षण’’ दिया जाएगा और उन्हें कुछ दिन के लिए होटल में ठहराया जाएगा। इससे पहले दिन में, उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा 25 वर्षों तक बीएमसी पर शासन करने वाली उनकी पार्टी को खत्म करने में विफल रही।

ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में कहा, ‘‘मुंबई में शिवसेना (उबाठा) का महापौर बनाना मेरा सपना है, और अगर देवा (ईश्वर) की कृपा रही तो यह सपना साकार होगा।’’ ठाकरे के बयान के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मजाक में पूछा कि क्या ‘देवा’ से उनके पूर्व सहयोगी का तात्पर्य ‘‘मुझसे’’ है या ‘‘ऊपर वाले भगवान’’ से।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भी ‘देवा’ कहा जाता है, इसलिए मैं पूछ रहा हूं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ऊपर वाले भगवान ने तय किया है कि महापौर महायुति का होगा।’’ दूसरी ओर, शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष के पास पार्षदों की अच्छी खासी संख्या है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें कभी भी कुर्सी से हटा सकते हैं, लेकिन हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं।’’

बीएमसी के चुनाव में शिवसेना (उबाठा) को 65 और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह सीट मिलीं। वंचित बहुजन आघाडी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीट, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को आठ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तीन, समाजवादी पार्टी को दो और राकांपा (शप) को सिर्फ एक सीट मिली।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकादेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशिव सेनाBJPकांग्रेसअसदुद्दीन ओवैसीमहाराष्ट्रमुंबईअजित पवारउद्धव ठाकरेराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी