लाइव न्यूज़ :

हम ऐसे हमलों से डरते नहीं हैं, ठाकरे सरकार पर भड़के फड़नवीस, कहा-हम ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने में सक्षम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2022 19:06 IST

शिवसेना के समर्थकों ने शनिवार रात पूर्व सांसद किरीट सोमैया की ‘एसयूवी’ (कार) पर उस समय जूते और पानी की बोतलें फेंकी थीं, जब वह मुंबई में खार पुलिस थाने से निकल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने गए थे।मुंबई पुलिस के नाकाम रहने का मुद्दा केंद्रीय गृह सचिव के समक्ष उठाएंगे।राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करना राज्यपाल का विशेषाधिकार है।

मुंबईः भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया, विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा को लेकर भाजपा ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने राणा दंपति के खिलाफ की गई कार्रवाई की आलोचना की है। देश में लोकतंत्र है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को कहा कि पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की रक्षा करने में मुंबई पुलिस की ‘‘नाकामी’’ के खिलाफ वह केंद्रीय गृह सचिव से शिकायत करेंगे। सोमैया को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। राणे ने कहा कि कोई हनुमान चालीसा का पाठ करने आ रहा है तो विरोध क्यों।

एक व्यक्ति के लिए एक कानून और दूसरे के लिए दूसरा कानून, ऐसा ही कुछ राज्य में चल रहा है। नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सक्षम नहीं हैं। कानून- व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। राष्ट्रपति शासन आवश्यक है।

हैरानी की बात है कि पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मैं स्पष्ट कर दूं कि हम ऐसे हमलों से डरते नहीं हैं। हम ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने में सक्षम हैं।’’ फडणवीस ने यह भी कहा कि जिस तरीके से विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा से बर्ताव किया गया, वह उससे हैरान हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्हें (नवनीत राणा को) गिरफ्तारी के बाद जेल में रखा गया...ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र सरकार एक औरत से डर गयी है।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार की यह हालिया टिप्पणी कि ‘‘भारत आ रहे अंतरराष्ट्रीय नेताओं को केवल गुजरात ले जाया जाता है’’, पर फड़नवीस ने कहा, ‘‘उन्हें (पवार को) केवल यह आत्मावलोकन करना चाहिए कि ऐसे नेता महाराष्ट्र क्यों नहीं आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी स्थिति में कौन महाराष्ट्र आएगा, जहां राज्य के दो मंत्री जेल में हैं।’’ केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने भी शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सही नहीं है। औरंगाबाद में भाजपा नेता ने कहा, ‘‘पहले लोग कानून व्यवस्था बनाए रखने पर महाराष्ट्र पुलिस का उदाहरण देते थे लेकिन आज यहां कोई कानून व्यवस्था नहीं है। पुलिस को आगे रखकर राजनीति की जा रही है। राज्य के निवासी इसका जवाब देंगे।’’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के उनके (दंपत्ति के) आह्वान ने शिवसेना समर्थकों को आक्रोशित कर दिया था। भाजपा नेता ने एक ट्वीट में दावा किया था कि वह ‘‘शिवसेना के गुंडों’’ के हमले में घायल हो गए।

टॅग्स :मुंबईदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेशिव सेनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला