लाइव न्यूज़ :

मुंबई को माया नगरी कहें या हादसों का शहर, जानिए इससे पहले कब-कब हुए हैं ऐसे हादसे

By भारती द्विवेदी | Published: July 03, 2018 9:56 AM

मुंबई में फुट ओवर ब्रिज गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बारिश की वजह से कई बार ऐसे हादसे हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जुलाई: मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास 70-80  साल पुराना गोखले फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया है। माना जा रहा है कि ये हादसा मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण हुआ है। इस हादसे में किसी भी तरह की जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। मुंबई में फुटओवर ब्रिज गिरने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बारिश की वजह से कई बार ऐसे हादसे हुए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कब-कब मुंबई को ऐसे हादसों का सामना करना पड़ा है। 

मुंबई के अंधेरी स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, रेल सेवा रोकी गई

एलफिंस्टन ओवर ब्रिज हादसा

पिछले साल 29 सितंबर में मुंबई में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ था। परेल-एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज टूटने की वजह से 23 लोगों की मौत हो गई थी। ये हादसा जब हुआ था, उस समय भी मुंबई में भारी बारिश हो रही थी। लोग ब्रिज में खड़े होकर बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तभी ये अफवाह फैली कि पुल का एक हिस्सा टूट गया है, जिसके बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से जहां 23 लोगों की जान चली गई, वहीं 39 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे।

मुंबई-गोवा ब्रिज हादसा

ये भयानक हादसा अगस्त 2016 में हुआ था। महाराष्ट्र के महाड में बना 70 साल पुराना मुंबई-गोवा पुल भी भारी बारिश के कारण ही टूटा था। पुल टूटने की वजह से दो यात्री बस और कई गाड़ियां सावित्री नदी में बह गई थी। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की जान गई थी और 42 से अधिक लापता हुए थे।

मुंबई-मेट्रो हादसा

ये हादसा साल 2012 के सितंबर में मुंबई के अंधेरी के मारोल इलाके में हुई थी। मेट्रो ब्रिज के गिरने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। उस समय भी हादसे के पीछे बारिश को ही कारण बताया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि जब मजदूर ब्रिज पर स्लैब लगाने की कोशिश कर रहे थे, उस समय फिसलन की वजह से स्लैब नीचे गिर गया। 

मुंबई फुट ओवर ब्रिज हादसे का वीडियो:

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबईब्रिज हादसामुंबई ओवरब्रिज हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRanji Trophy Highlights 2024 Quarterfinals: सरफराज खान के भाई मुशीर ने बड़ौदा बॉलर को तोड़े, 357 गेंद, 18 चौके और नाबाद 203 रन

ज़रा हटकेMumbai Local Train Video: 'सैंया मारे सटा सट', पर लड़की ने किया ऐसा डांस, रेलवे से एक्शन लेने की मांग, देखें वीडियो

क्रिकेटCCL 2024: सीसीएल में BABU88Sports स्पॉन्सर करेंगे तेलुगु वॉरियर को

कारोबारविनम्र शुरुआत से उद्योग नेतृत्व तक दर्शन घोड़ावत और एवीए ग्लोबल की प्रेरक यात्रा

भारतManohar Joshi Passes Away: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और दिग्गज शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतVD Savarkar's Death Anniversary: "भारत, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता को हमेशा याद रखेगा", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

भारतकर्नाटक राज्यसभा चुनाव में पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का प्रबल डर, कांग्रेस अपने सदस्यों को पांच सितारा होटल में आइसोलेट करने की योजना बना रही है

भारतSandeshkhali Controversy: तृणमूल नेता अजीत मैती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद को बता रहे थे 'पाकसाफ'

भारत'अग्निपथ' को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की, सत्ता में आने पर पक्की भर्ती फिर से शुरू करने का वादा किया

भारतDU South campus Meet 2024: डीयू साउथ कैंपस में पत्रकारिता कोर्स के पूर्व और वर्तमान छात्रों का मिलन समारोह, सीनियर को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित