लाइव न्यूज़ :

Punjab: लुधियाना में बहुमंजिला फैक्ट्री भरभरा कर गिरी, 1 की मौत; बचाव कार्य जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2025 12:16 IST

Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है जिसके लिए एनडीआरफ की टीमें तैनात की गई है

Open in App

Punjab: लुधियाना के ‘फोकल प्वाइंट’ इलाके में शनिवार देर शाम एक कपड़ा फैक्टरी की बहुमंजिला इमारत ढह गई जिससे एक श्रमिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे छह मजदूरों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की कई टीम ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मलबे में अभी कोई फंसा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि एक श्रमिक को पहले ही बचा लिया गया था और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम ‘फोकल प्वाइंट’ के फेज-8 इलाके में घटी।

प्रारंभ में मलबे में सात कार्मिक फंसे हुए थे। एक चश्मदीद के अनुसार ,इस इमारत के ढहने से पहले जोरदार आवास सुनायी दी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दो दल, पुलिस, अग्निशमन विभाग और फैक्टरी के विभाग एवं नगर निगम की अन्य टीम बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और उपायुक्त जितेंद्र जोरवाल व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल पर बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फंसे हुए श्रमिकों को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को बचाव अभियान के पूरा होने तक मौके पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। उनके अनुसार, नगर निगम और अग्निशमन विभाग को भी वहां चौबीसों घंटे अतिरिक्त कर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :LudhianaएनडीआरएफNDRF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो