लाइव न्यूज़ :

MPPSC Recruitment 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली चिकित्सा अधिकारी के 576 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

By वैशाली कुमारी | Updated: June 17, 2021 14:22 IST

MPPSC भर्ती 2021: लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा अधिकारियों के पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिएमध्य प्रदेश के निवासी SC/ ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और PWD उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा576 रिक्तियों में से 144 अनारक्षित वर्ग के लिए है, 72 रिक्तियां SC वर्ग के लिए हैं

MPPSC भर्ती 2021: लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने चिकित्सा अधिकारियों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किया है।  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 24 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और MPPSC चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क का भुगतान करने के बाद, MPPSC चिकित्सा अधिकारियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें और जांच ले कि आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया है। इसके बाद, कैंडिडेट को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ सभी इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड प्रतियों को 5 अगस्त तक MPPSC कार्यालय में भेजना होगा। 

 लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, MPPSC में 576 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 144 रिक्तियां अनरिजर्व्ड श्रेणी के लिए हैं, 72 रिक्तियां SC वर्ग के लिए हैं, 242 रिक्तियां ST वर्ग के लिए हैं, 60 रिक्तियां OBC के लिए और EWS श्रेणी के लिए 58 रिक्तियां हैं। 

MPPSC भर्ती 2021: शैक्षणिक योग्यता

 उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

MPPSC भर्ती 2021 : आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

MPPSC भर्ती 2021: आवेदन शुल्क

 मध्य प्रदेश के निवासी, SC / ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और  PWD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणियों और मध्यप्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹500 का भुगतान करना होगा।

 इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ज्यादा जानकारी  MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.nic.in/ से ले सकते हैं।

टॅग्स :सरकारी नौकरीमध्य प्रदेश लोक सेवा आयोगनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई