लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ धनशोधन मामले में फारुक अब्दुल्ला से चार घंटे से अधिक पूछताछ

By भाषा | Updated: August 1, 2019 00:11 IST

जेकेसीए के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला केन्द्रीय एजेंसी के समक्ष उसके चंडीगढ़ स्थित जोनल कार्यालय में पेश हुए और उनका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और जांच के लिए तैयार हैं।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ(जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में बुधवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

अधिकारियों ने बताया कि जेकेसीए के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल्ला केन्द्रीय एजेंसी के समक्ष उसके चंडीगढ़ स्थित जोनल कार्यालय में पेश हुए और उनका बयान धनशोधन रोकथाम कानून के तहत दर्ज किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और जांच के लिए तैयार हैं।

उन्होंने ईडी द्वारा पूछताछ के बाद पीटीआई से फोन पर कहा, ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं जांच के लिए तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना बयान आज दर्ज कराया। मामला विचाराधीन है और मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।’’ ईडी ने सीबीआई की एक प्राथमिकी और आरोप पत्र को ध्यान में रखते हुए धनशोधन का मामला दर्ज किया था।

अब्दुल्ला और तीन अन्य के खिलाफ आरोपपत्र गत वर्ष जुलाई में दायर किया गया था। अरोपपत्र उस अनुदान से 43 करोड़ रुपये के कथित गबन के लिए दायर किया गया था जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 2002..2011 के बीच जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) को राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था।

सीबीआई ने अब्दुल्ला के अलावा जेकेसीए के तत्कालीन जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम खान, तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसन अहमद मिर्जा और जम्मू कश्मीर बैंक के अधिकारी बशीर अहमद मिसगर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र और आपराधिक अमानत में खयानत के लिए रनबीर दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने मामले को राज्य पुलिस से 2015 में जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के आदेश पर अपने हाथ में लिया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से पूछताछ के मामले में उनकी धुर विरोधी पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी उनके समर्थन में आ गईं।

मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर क्रिकेट घोटाला पुराना मामला है जिसकी कुछ समय से जांच चल रही है। ऐसे समय में जब जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की पार्टियां इसकी विशिष्ट पहचान के संरक्षण के लिए एकजुट हुई हैं, फारुक साहब से पूछताछ संदेह और सवाल खड़े करती है।’’ 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?