लाइव न्यूज़ :

Monu Manesar: नूंह दंगा मामले में मोनू मानेसर को मिली जमानत, फिर भी एक अन्य मामले के चलते जेल में रहना होगा

By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2023 21:05 IST

गौरक्षक मोनू मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि जमानत नूंह के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार वर्मा की अदालत ने दी। हालाँकि, मानेसर अभी भी गुरुग्राम के पटौदी में एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है।

Open in App
ठळक मुद्देमानेसर के वकील ने कहा, मोनू मानेसर को जमानत मिल गई और उन्होंने 1 लाख रुपये का मुचलका भराउन्होंने कहा कि जमानत नूंह के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार वर्मा की अदालत ने दीहालाँकि, मानेसर अभी भी गुरुग्राम के पटौदी में एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है

नूंह:हरियाणा की एक अदालत ने सोमवार को नूंह हिंसा मामले में गौरक्षक मोनू मानेसर को जमानत दे दी। उनके वकील कुलभूषण भारद्वाज ने कहा, "मोनू मानेसर को जमानत मिल गई और उन्होंने 1 लाख रुपये का मुचलका भर दिया।" भारद्वाज ने कहा कि जमानत नूंह के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार वर्मा की अदालत ने दी। हालाँकि, मानेसर अभी भी गुरुग्राम के पटौदी में एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है।

बता दें कि नूंह हिंसा मामले में उसे 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। नूंह पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर उस संदेश से संबंधित है जो उन्होंने कथित तौर पर विहिप द्वारा पहले बाधित यात्रा को "फिर से शुरू" करने के लिए 28 अगस्त को एक और जुलूस निकालने की योजना के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

नूंह पुलिस ने पहले कहा था कि पोस्ट में धर्म के आधार पर समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया गया है। 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में एक धार्मिक जुलूस पर भीड़ ने हमला कर दिया था। इस घटना और उसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा में छह लोग मारे गए थे। गुरुग्राम से सटे एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई।

हरियाणा के गुरुग्राम की पटौदी अदालत ने बुधवार को गोरक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ता मोनू मानेसर को 'हत्या के प्रयास' मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। राजस्थान की एक जिला अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में पिछले महीने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

मोनू मानेसर पर फरवरी में दो मुस्लिम व्यक्तियों, नासिर और जुनैद की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मानेसर को नासिर और जुनैद के अपहरण और हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिनके जले हुए शव 16 फरवरी को राजस्थान-हरियाणा सीमा पर एक वाहन में पाए गए थे, जब कुछ गौरक्षकों ने उन पर गाय तस्करी का आरोप लगाया था।

पिछले महीने हरियाणा के नूंह की एक अदालत से उसके लिए ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद उसे राजस्थान पुलिस को सौंप दिया गया था। गिरफ्तारी पिछले महीने नूंह पुलिस ने गुरुग्राम के मानेसर से की थी। कुछ दिन पहले उन्हें राजस्थान से वापस गुरुग्राम लाया गया और पटौदी की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

टॅग्स :कोर्टनूँहहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला