लाइव न्यूज़ :

मां मुझे भिंडी पसंद नहीं, मत बनाओ?, मां से झगड़ा कर 17 वर्षीय पुत्र नागपुर से भागा, ट्रेन पकड़ कर दिल्ली पहुंचा, पुलिस ने ऐसे परिवार से मिलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2025 21:44 IST

12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे किशोर को भिंडी पसंद नहीं थी और वह भिंडी को विभिन्न व्यंजनों में शामिल किए जाने पर अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था।

Open in App
ठळक मुद्दे10 जुलाई की रात अपनी 49 वर्षीय मां के साथ ऐसी ही एक बहस हुई।रात भर उसे लापता पाकर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।नागपुर वापस लाया गया और उसके परिवार से मिलाया गया।

नागपुरः नागपुर में भिंडी की सब्जी बनाने को लेकर अपनी मां से झगड़ा करने के बाद 17 वर्षीय एक लड़का अपने घर से भाग गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कोतवाली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) ने उसे दिल्ली में ढूंढ लिया और उसे वापस घर ले आई। अधिकारी ने बताया, ‘‘परिवार के अनुसार, हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे किशोर को भिंडी पसंद नहीं थी और वह भिंडी को विभिन्न व्यंजनों में शामिल किए जाने पर अक्सर अपनी मां से झगड़ा करता था।

उसकी 10 जुलाई की रात अपनी 49 वर्षीय मां के साथ ऐसी ही एक बहस हुई, जिसके बाद नाराज होकर वह घर से चला गया।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘वह उस दिन रात 11 बजे घर से निकला और दिल्ली जाने वाली ट्रेन पर सवार हो गया। रात भर उसे लापता पाकर परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।

निरीक्षक ललिता तोडसे के नेतृत्व में एक टीम ने दिल्ली में उसके दोस्तों से बात की और उसे वहां से तलाशने में कामयाब रही।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा किशोर को उसके कृत्य के लिए परामर्श देने के बाद उसे नागपुर वापस लाया गया और उसके परिवार से मिलाया गया।

टॅग्स :Nagpur Policeभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र