लाइव न्यूज़ :

MP Cabinet: मोहन यादव की कैबिनेट मकर संक्रांति पर उज्जैन में होगी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 17, 2023 10:35 IST

मोहन यादव सरकार ने अपने कामकाज की शुरुआत के साथ साफ कर दिया है की सनातन की राह पर वह तेजी के साथ कदम बढ़ाएगी। मोहन यादव ने कैबिनेट की पहली बैठक में पांच बड़े फैसले लेने के बाद अब अपनी कैबिनेट महाकाल की नगरी में लगाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में लगेगी मोहन यादव की कैबिनेटमहाकाल लोक के विस्तार को लेकर होगी कैबिनेट की बैठक

मध्य प्रदेश में अलग स्वरूप में नजर आ रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने सरकार के फैसले महाकाल की नगरी में लेने का काम करेंगे। एक दिन पहले उज्जैन में अपना पहला रोड शो करने के बाद मोहन यादव ने संभाग पर बैठकों की शुरुआत भी उज्जैन से की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार के दिन उज्जैन संभाग के रिव्यू बैठक की, इसमें जनता की समस्याओं के समाधान के अलावा सुशासन विकास के काम और योजनाओं की मैदानी हकीकत को अफसर से जाना। इसके बाद मोहन यादव अपनी कैबिनेट की बैठक उज्जैन में करने की तैयारी में है। 

मोहन यादव ने सुबह एक्स पर लिखा कि विकास और कानून व्यवस्था के संबंध में सभी संभागों में समीक्षा बैठक की जाएगी। उज्जैन से इसकी शुरुआत की गई है। उज्जैन संभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर फीडबैक लिया जा रहा है। उसके बाद सभी संभागों की बैठक होगी। मोहन यादव ने एक्स पर लिखा की मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को सरकार की कैबिनेट की बैठक उज्जैन में आयोजित होगी। 

यह पहला मौका होगा जब मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक राज्य मंत्रालय के बाहर उज्जैन में आयोजित होगी। इससे पहले शिवराज सरकार में भी महाकाल की नगरी में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक को धार्मिक कैबिनेट का नाम भी दिया गया था जिसमें धार्मिक स्थलों के विकास के अलावा कई अहम फैसले लिए गए थे। शिवराज कैबिनेट की बैठक में धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण योजना को लेकर चर्चा हुई थी। लेकिन यह माना जा रहा है की मोहन यादव की उज्जैन में होने वाली कैबिनेट में महाकाल लोक दो के विकास कार्य को लेकर चर्चा होगी। मुमकिन है की सरकार इस दिन महाकाल लोक दो के चरण पूरा होने को लेकर चर्चा करें और इसकी शुरुआत पर भी कोई तारीख तय की जाए। 

टॅग्स :भारतउज्जैनमोहन यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र