लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के बुने चक्रव्यूह में फंस गया विपक्ष, अविश्वास प्रस्ताव के जरिए बेनकाब करने की तैयारी में बीजेपी!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 19, 2018 16:06 IST

जेपी के संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि बहुमत को लेकर हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। सहयोगी दलों के साथ मिलकर यह आंकड़ा कहीं बढ़ जाएगा। 

Open in App

नई दिल्ली, 19 जुलाईः बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए हामी भर दी है। सरकार नहीं चाहती है कि देश में यह संदेश जाए कि बीजेपी 'फ्लोर टेस्ट' से घबरा रही है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के जरिए सरकार अपनी शक्ति दिखाना चाहती है जिससे गैर-बीजेपी गठबंधन की संभावनाओं को एक झटका लगे। बता दें कि पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनडीए के कई सहयोगी दल नाराज चल रहे हैं। 

पार्टी ने सभी सांसदों से गुरुवार और शुक्रवार को संसद में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है। बीजेपी के संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि बहुमत को लेकर हम पूरी तरह आश्वस्त हैं। बीजेपी अकेले पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। सहयोगी दलों के साथ मिलकर यह आंकड़ा कहीं बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- संसद का मॉनसून सत्र LIVE: किसानों के अधिकारों के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर भी हंगामे के आसार

लोकसभा का मौजूदा गणित

लोकसभा की कुल सदस्य संख्याः- 544मौजूदा सांसदों की संख्याः- 534रिक्तियांः- 10बहुमत का जादुई आंकड़ाः- 268

बीजेपी नहीं विपक्षी दलों को खतरा

इस लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के पास 273 सांसद हैं। वो अकेले पूर्ण बहुमत साबित करने में सक्षम है। उसके सहयोगी दलों के पास 41 सीटें हैं। वहीं विपक्षी दलों में कांग्रेस के पास 48 सांसद, टीएमसी के पास 34 और टीडीपी के पास 16 सांसद हैं। कुल मिलाकर यह आंकड़ा 147 पर पहुंचता है। इसके अलावा गैर-गैठबंधन वाले दलों के पास कुल 73 सीटें हैं। ऐसे में सरकार को अविश्वास प्रस्ताव से चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

बीजेपी नेताओं का दावा है कि अविश्वास प्रस्ताव पर एनडीए के बाहर के दलों का भी समर्थन मिलेगा जिसमें पीएमके, स्वाभिमानी पक्ष शामिल हैं। बीजेपी सासंद व्हिप का पालन करेंगे लेकिन बागी सांसद कीर्ती आजाद और सावित्री फुले का स्टैंड स्पष्ट नहीं है।

विपक्षी दलों को सावधानी से विचार करना चाहिए क्योंकि अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो उनके अपने सांसदों की सदस्यता पर खतरा मंडरा सकता है। शिवसेना की नाराजगी पर बीजेपी का कहना है कि वो गमठबंधन का साथ देगी। केंद्र सरकार में उनके तीन मंत्री शामिल हैं।

बुधवार को संसद सत्र के पहले दिन लोकसभा अध्यक्ष ने 50 से ज्यादा सांसदों के समर्थन की गिनती की। इसके बाद उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव मंजूर कर लिया। शुक्रवार (20 जुलाई) को इस पर वोटिंग की जाएगी। पहले पूरे दिन इस पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी भी सदन में अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद इस प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेसअमित शाहसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट