लाइव न्यूज़ :

वड़ोदरा: नये साल के जश्न में भी छाया रहा CAA का मुद्दा, कई मॉडल्स ने कानून के समर्थन में टैटू बनाकर मनाया जश्न

By एएनआई | Updated: January 1, 2020 11:21 IST

नए साल के मौके पर गुजरात के वड़ोदरा में एक अलग नजारा दिखा। कई मॉडल्स और युवा लड़कियां अपने शरीर पर "India Support CAA" लिखवाकर नए साल का जश्न मनाती नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल के मौके पर 'India Support CAA' का टैटू छायागुजरात के वड़ोदरा में दिखा दिलचस्प नजारा, कई मॉडल्स ने अपने शरीर पर सीएए के समर्थन में लिखवाया संदेश

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर देश भर के कई इलाकों में विरोध की आवाज के बीच गुजरात के वड़ोदरा में एक अलग तस्वीर सामने आई है। कुछ युवा लड़कियां और मॉडल्स यहां अपने शरीर पर 'India Support CAA' (सीएए को भारत का समर्थन) लिखवाकर नए साल का जश्न मनाते नजर आए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक युवा मॉडल ने बताया, 'हमारी एक थीम है। सभी मॉडल्स की अलग-अलग थीम है, लेकिन मेरी थीम सीएए है। इससे लोगों के बीच एक संदेश जाएगा कि हम सभी को सीएए का समर्थन करना चाहिए क्योंकि इसमें हम सबका सामूहिक हित है।'

फाल्गुनी राणा ने कहा, 'कृपया सीएए का समर्थन कीजिए, यह हम सब के के लिए अच्छा है। हिन्दू और मुस्लिम को लड़ना नहीं होने चाहिए और सभी को साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। लोग जब मेरे शरीर पर इसे लिखा लिखा देखेंगे तो वे भी इसका समर्थन करेंगे।'

एक टैटू कलाकार ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि सीएए किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है। हम सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। जब लोग मॉडल्स के शरीर पर इसे लिखा पाएंगे। वो भी इसका समर्थन करेंगे। "

भारत सरकार ने हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनाया था। यह कानून पड़ोसी देशों से धार्मिक उत्पीड़न झेलकर भारत आए शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने का अधिकार देता है। इसमें भारत में 31 दिसंबर 2014 तक दाखिल हुए हिन्दू, सिख, इसाई, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोग शामिल हैं। 

टॅग्स :न्यू ईयर2020
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र