लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनावः सोनिया गांधी की तुलना 'मरी हुई चुहिया' से करने पर कांग्रेस का पलटवार, सीएम खट्टर को कहा 'खच्चर'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 12:45 IST

राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अगर खोदा पहाड़ निकला चूहा मुहावरे का इस्तेमाल करना है तो मोदी जी पर करना चाहिए। उन्होंने बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब होती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री सोनिया गांधी पर निशाना साधते रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने सीएम खट्टर को 'खच्चर' कहा है।

सोनिया गांधी की तुलना 'मरी हुई चुहिया' से करने पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की आलोचना हो रही है। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने सीएम खट्टर को 'खच्चर' कहा है।

राउत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अगर खोदा पहाड़ निकला चूहा मुहावरे का इस्तेमाल करना है तो मोदी जी पर करना चाहिए। उन्होंने बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब होती जा रही है।

गौरतलब है कि हरियाणा के सीएम ने एक संबोधन में कहा था कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने तीन महीने तक अध्यक्ष खोजा लेकिन फिर बना दिया सोनिया गांधी को। इसके बाद विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो वही बात हो गई कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया और वो भी मरी हुई।

इससे पहले भी हरियाणा के मुख्यमंत्री सोनिया गांधी पर निशाना साधते रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवादियों के लिए नरम रुख रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ‘‘आतंकवादियों के लिए आंसू बहाती हैं।’’ राष्ट्रवाद का पत्ता खेलते हुए खट्टर ने चुनावी रैली में अनुच्छेद 370 को लेकर विपक्ष पर खूब हमला बोला था।

खट्टर ने कहा, ‘‘कांग्रेसी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं। सोनिया गांधी उनके शव देखकर रोती हैं। ऐसा है उनका चरित्र।’’ गौरतलब है कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है और खट्टर पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा लोकसभा चुनाव 2019सोनिया गाँधीमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, माइनर सर्जरी की तैयारी

भारतजब सोनिया गांधी ने राहुल के प्रस्ताव को रोका

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र