लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के लिए खतरा है मिजोरम का ये चुनावी इतिहास, क्या लल थनहवला तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2018 10:16 AM

Mizoram Assembly Election History: 1987 में मिजोरम के पृथक राज्य बनने से लेकर अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में नहीं आयी है। कांग्रेस ने मिजोरम में दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव परिणाम यह तय करेगा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री लाल थनहावला फिर से सत्ता में लौटेंगे या नहीं।1987 में मिजोरम के पृथक राज्य बनने से लेकर अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में नहीं आयी है।

मिजोरम में विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में मिजो नेशनल फ्रंड ने कांग्रेस से बढ़त बना ली है। राज्य में कांग्रेस पिछले दो चुनावों से सत्ता पर काबिज है। लेकिन मिजोरम का चुनावी इतिहास तीसरी बार सत्ता में आने से उसे रोक रहा है। गौरतलब है कि 1987 में मिजोरम के पृथक राज्य बनने से लेकर अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में नहीं आयी है। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान हुए थे। वोटों की गिनती आठ जिला मुख्यालयों के 13 केन्द्रों पर चल रही है। चुनाव परिणाम यह तय करेगा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री लाल थनहावला फिर से सत्ता में लौटेंगे या नहीं।

28 नवंबर को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था और करीब 75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में 7,70,395 मतदाता हैं जिनमें 3,94,897 महिला मतदाता भी शामिल हैं। चुनावी मुकाबले में 209 प्रत्याशी मैदान में है जिनमें से 15 महिलाएं हैं। कुल 1,179 मतदान केंद्रों में से 47 ‘संवेदनशील’ हैं और इतने ही ‘अति संवेदनशील’ हैं।

2013 के चुनावों में कांग्रेस को 34 सीटें मिली थीं जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को पांच तथा मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस को एक सीट मिली थी। कांग्रेस और एमएनएफ 1987 से ही मिजोरम की सत्ता पर काबिज हैं। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस को हटाकर राज्य में अपना सत्ता काबिज करने के प्रयास में है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के अन्य सभी राज्यों में भाजपा या भाजपा के सहयोग से बनी सरकारें हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :विधानसभा चुनावमिज़ोरम चुनावमिज़ोरम पीपुल्स कांफ्रेंसभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसलाल थान्हावला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 10 सालों तक ओडिशा में जीत नहीं मिलेगी", नवीन पटनायक का नरेंद्र मोदी की पार्टी पर सीधा हमला

भारतनवीन पटनायक बना सकते हैं सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बशर्ते...

भारतब्लॉग: लोकसभा चुनाव के झरोखे से सुकुमार सेन और टीएन शेषन की यादें

भारतLok Sabha Election 2024: आंध्र प्रदेश में भाजपा, टीडीपी, जेएसपी के साथ हुआ चुनावी समझौता, जानिए कितने लोकसभा और विधानसभा सीटों पर कौन लड़ेगा चुनाव

भारतAndhra Pradesh: अमित शाह से मिले चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर हुई बात

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें

भारतPetrol Diesel Price Today: दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रु, मुंबई में 104.19 रु, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

भारतब्लॉग: मेघालय के पर्यावरण में जहर घोलती रैट होल माइनिंग

भारतब्लॉग: दो पहाड़ियों की एक जैसी है चुनावी दास्तान

भारतअमिताभ श्रीवास्तव का ब्लॉग: अब आर या पार के मुहाने पर पहुंचा चुनाव