लाइव न्यूज़ :

चमोली से लापता किशोरी दिल्ली में मिली

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:06 IST

Open in App

गोपेश्वर, 25 सितंबर चमोली जिले के घाट क्षेत्र के एक गांव से पिछले पांच महीने से लापता एक किशोरी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया गया। किशोरी को वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश भी की गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फारखेत गांव से 19 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी, जिसका पता बृहस्पतिवार को दिल्ली के मालवीय नगर में चला। चमोली पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक महिला समेत दो अपहरणकर्ता उसे वेश्यावृत्ति में जाने को मजबूर कर रहे थे। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों में से एक वीरेंद्र सिंह चमोली जिले के जखनी गांव का है और जबकि दूसरी आरोपी जेनिफर फर्नान्डिस शेख सराय (मालवीय नगर) की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। किशोरी को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक जगमोहन ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए