लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बदमाशों ने विस्फोट कर उड़ाया एटीएम, सड़क पर बिखरे नोट

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:22 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अज्ञात बदमाशों द्वारा विस्फोटकों के इस्तेमाल से एटीएम को उड़ा देने से करीब सात लाख रुपए के नोट सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) जीडी शर्मा ने बताया कि घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे जिले के करेरा कस्बे में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि एटीएम मशीन पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी। अधिकारी के अनुसार विस्फोट की आवाज के कारण काफी लोग वहां जमा हो गए जिससे बदमाश सड़क पर चारों ओर फैले नोटों को छोड़कर वहां से फरार हो गए। शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 6.72 लाख रुपये के नोट और 27 हजार रुपये के फटे नोट मौके से बरामद किए। उन्होंने कहा कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि जिस ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की गई थी, वह भी उड़ गया। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने जांच शुरु कर दी है कि बदमाशों को विस्फोटक कहां से मिला। पुलिस ने एटीएम में नकद राशि भरने वाली कंपनी से विस्फोट के समय एटीएम में मौजूद रकम की जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरु कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल