लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से बीमार बेटे ने पत्थर से कुचलकर मां की हत्या की

By भाषा | Updated: December 16, 2020 10:42 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 16 दिसंबर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गढ़ा गांव में मंगलवार रात मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने पत्थर से सिर कुचलकर अपनी बुजुर्ग मां की कथित रूप से हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशनपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंधारी यादव ने बुधवार को बताया कि "मंगलवार रात करीब आठ बजे शशि प्रकाश उर्फ बुक्खू (45) ने अपनी बुजुर्ग मां सोमवती तिवारी (80) का सिर पत्थर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है।"

उन्होंने बताया "शशि प्रकाश उर्फ बुक्खू काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था और महिला उसी के साथ रहती थी।"

यादव ने बताया "महिला मंगलवार रात करीब आठ बजे जब बुक्खू का खाना लेकर उसके कमरे में गयी, तभी उसने पत्थर से उसके सिर को कुचलकर वारदात को अंजाम दिया। महिला के दो अन्य बेटे गांव में ही अलग घर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर महिला के दोनों बेटों ने ग्रामीणों के सहयोग से बुक्खू को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।"

एसएचओ ने बताया कि "महिला के शव का आज (बुधवार) को पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?