लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 18:49 IST

Delhi Municipal Corporation by-elections 2025: विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है और आप को सत्ता से बेदखल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं।नौ पहले भाजपा के पास थे और तीन आप के पास हैं।शालीमार बाग और द्वारका बी जैसी सीट पर भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में रविवार को होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस उपचुनाव को वर्ष की शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं के मूड को परखने के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बयान में बताया कि 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होगा और शाम 5.30 बजे समाप्त होगा। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कुल 2,320 मतदान कर्मियों के साथ 2,265 कर्मियों, 580 होम गार्ड तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 13 कंपनियाँ तैनात की जाएँगी। एमसीडी उपचुनाव में 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में हैं।

भाजपा ने सबसे ज्यादा आठ महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है, इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने छह और कांग्रेस ने पांच महिला उम्मीदवार उतारे हैं। फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आप और भाजपा के बीच एक बार फिर मुकाबला होने के कारण इस चुनाव पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीतकर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है और आप को सत्ता से बेदखल कर दिया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के जिन 12 वार्ड में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से नौ पहले भाजपा के पास थे और तीन आप के पास। शालीमार बाग और द्वारका बी जैसी सीट पर भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी।

रेखा गुप्ता, विधानसभा चुनाव जीतने और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने से पहले शालीमार बाग बी वार्ड से पार्षद थीं। द्वारका बी वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले भाजपा की पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद कमलजीत सहरावत करती थीं। दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए अपने वार्ड की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, उपचुनाव से ठीक पहले पार्टी को झटका लगा, जब इसके वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 'वेबकास्टिंग' की व्यवस्था की गई है। मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

टॅग्स :उपचुनावAam Aadmi Partyदिल्ली एमसीडी चुनावदिल्ली सरकारकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा