लाइव न्यूज़ :

मथुरा : जवाहर बाग में शहीद हुए एसपी सिटी व थानाध्यक्ष की लगेंगी प्रतिमाएं

By भाषा | Updated: June 26, 2021 00:26 IST

Open in App

मथुरा, 25 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन नगर निगम ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित करीब 105 एकड़ के जवाहर बाग के नाम से जाने जाने वाले नर्सरी फार्म पर पांच वर्ष पूर्व अतिक्रमण जमाए बैठे अराजक तत्वों को हटाने के दौरान हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (नगर) मकुल द्विवेदी एवं फरह के थानाध्यक्ष संतोष यादव की स्मृति में प्रतिमाएं लगाने का फैसला लिया है। यह जानकारी नगर आयुक्त अनुनय झा ने शुक्रवार को संपन्न हुई निगम कार्यकारिणी की बैठक के बाद दी।

उन्होंने बताया, निगम की कैबिनेट कमेटी की बैठक में सर्वप्रथम इस विषय पर विचार किया गया कि दो जून 2016 की उस घटना के फलस्वरूप उच्च न्यायालय के आदेश पर अमल करते हुए अपना जीवन बलिदान कर देने वाले एसपी सिटी व थानाध्यक्ष के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने एवं उनकी याद अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनकी प्रतिमा लगाई जाए। जिस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय किया।

गौरतलब है कि पांच वर्ष पूर्व घटी उस घटना में दो पुलिस अधिकारियों के शहीद होने के अलावा कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे तथा 27 अतिक्रमणकारी भी मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों