लाइव न्यूज़ :

मंगल मिशन ‘मंगलयान’ ने पूरे किए पांच साल, मॉम काम कर रहा है और निरंतर तस्वीरें भेज रहा है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 20:21 IST

इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत के पहले अंतर ग्रहीय मिशन मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) ने भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को ऑर्बिटर द्वारा मुहैया करायी तस्वीरों के आधार पर मंगल ग्रह की मानचित्रावली तैयार करने में मदद की।

Open in App
ठळक मुद्देसिवन ने कहा, ‘‘यह काम कर रहा है और निरंतर तस्वीरें भेज रहा है। अभी वह कुछ और वक्त तक काम कर सकता है।’’ मंगलयान-2 के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि काम चल रहा है और अभी उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

केवल छह महीने की अवधि के लिए भेजे गए मंगलयान मिशन ने मंगलवार को मंगल ग्रह की परिक्रमा करते हुए पांच साल पूरे कर लिए हैं व उसके कुछ और वक्त तक ग्रह के चक्कर लगाने की संभावना है।

इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में भारत के पहले अंतर ग्रहीय मिशन मार्स ऑर्बिटर मिशन (मॉम) ने भारत की अंतरिक्ष एजेंसी को ऑर्बिटर द्वारा मुहैया करायी तस्वीरों के आधार पर मंगल ग्रह की मानचित्रावली तैयार करने में मदद की।

सिवन ने कहा, ‘‘यह काम कर रहा है और निरंतर तस्वीरें भेज रहा है। अभी वह कुछ और वक्त तक काम कर सकता है।’’ मंगलयान-2 के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि काम चल रहा है और अभी उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारी ने बताया कि मंगलयान के ऑर्बिटर ने हजारों तस्वीरें भेजी हैं। पूर्व इसरो प्रमुख ए एस किरण कुमार ने कहा कि इस मिशन का महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह पता लगाना रहा कि मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधियां सैकड़ों किलोमीटर तक चल सकती हैं।

मंगलयान को हॉलीवुड की फिल्म ‘‘ग्रेविटी’’ और नासा के मावेन ऑर्बिटर से भी कम लागत में मंगल पर भेजा गया जिसके लिए उसकी काफी प्रशंसा की गई। मावेन ऑर्बिटर भारत के मंगल मिशन के जैसा है। मंगलयान पृथ्वी की कक्षा को सफलतापूर्वक पार करने वाला भारत का पहला मिशन है।

इस मिशन में प्रक्षेपण यान, अंतरिक्षयान और उसके सभी तत्वों की लागत 450 करोड़ रुपये है। अंतरिक्ष यान का जीवनकाल ग्रह की परिक्रमा करने के लिए आवश्यक ईंधन की उपलब्धता पर निर्भर करता है। मॉम के मामले में वैज्ञानिकों का कहना है कि उसके पास कुछ रिजर्व प्रणोदक हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘ऑर्बिटर एक और साल तक काम कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब हम पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से आगे जा रहे थे। हमने बिना किसी गड़बड़ी के सभी चरण पूरे किए और हम अतिरिक्त ईंधन का उपभोग किए बगैर मंगल ग्रह की कक्षा तक पहुंचने में कामयाब रहे।

इंसर्शन भी ठीक तरीके से हुआ जिससे ईंधन बचाने में मदद मिली।’’ अपने जीवनकाल से अधिक काम करने वाले इसरो के एक उपग्रह का उदाहरण देते हुए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक सचिव कृष्ण मूर्ति वाई वी एन ने कहा कि कक्षा के अंदर की स्टीरियो तस्वीरें भेजने में सक्षम भारत के पहले रिमोट सेंसिंग उपग्रह कार्टोसैट-1 को तीन साल की अवधि के लिए भेजा गया था लेकिन वह 10 साल तक काम करता रहा। इस उपग्रह का 2005 में प्रक्षेपण किया गया था। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनमोदी सरकारके सिवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?