लाइव न्यूज़ :

मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, भारत जोड़ो यात्रा में भी नहीं आए थे नजर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2023 13:45 IST

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफे से पहले मनप्रीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर नहीं आए थे, जिससे पंजाब कांग्रेस के कई नेता नाराज हो गए थे।

चंडीगढ़: मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बुधवार को यह जानकारी साझा की। मनप्रीत पंजाब में कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। इस्तीफे से पहले मनप्रीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर नहीं आए थे, जिससे पंजाब कांग्रेस के कई नेता नाराज हो गए थे। भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नजर आए थे। 

बता दें कि चन्नी पिछले साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद विदेश चले गए थे। लगभग सात महीने बाद वो भारत वापस आए और उन्होंने प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात भी की। मालूम हो, चन्नी को पिछले साल सितंबर में कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत चन्नी मुख्यमंत्री बने थे। 

बाद में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 20 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में घोषित किया था। चन्नी को दो सीटों- चमकौर साहिब और भदौर से मैदान में उतारा गया था। उन्होंने दोनों सीटों को खो दिया था। ऐसे में साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में केवल 18 सीटों पर ही सिमट गई थी।

टॅग्स :Manpreet Singhभारत जोड़ो यात्राBharat Jodo YatraCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र