लाइव न्यूज़ :

हार के बाद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी बधाई, कांग्रेस पर किया तंज- 'वह पार्टी लुप्त प्राणी हो गई है'

By भाषा | Updated: February 11, 2020 18:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देतिवारी ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का खेल कम और काम ज्यादा होगा।दिल्ली ने सोच समझकर जनादेश दिया होगा। हमारा मत प्रतिशत 32 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गया- मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि वह अपनी उम्मीदों को हासिल करने में क्यों विफल रही। हालांकि उन्हें इस बात में नैतिक जीत नजर आई कि पार्टी का मत प्रतिशत 2015 की तुलना में बढ़ गया है। मनोज तिवारी ने कहा कांग्रेस पर तंज करते हुए कह कि उस पार्टी के बारे में क्या बात करना जो  लुप्त प्राणी हो चुकी है। 

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ दिल्ली ने सोच समझकर जनादेश दिया होगा। हमारा मत प्रतिशत 32 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो गया। दिल्ली ने हमें खारिज नहीं किया। हमारे मत प्रतिशत में वृद्धि हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।’’

तिवारी ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि राष्ट्रीय राजधानी में आरोप-प्रत्यारोप का खेल कम और काम ज्यादा होगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी। पटपड़गंज विधानसभा सीट जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

तिवारी ने कहा, ‘‘हमने विकास की राजनीति की, न कि घृणा की। हम शाहीन बाग में सड़क अवरुद्ध किए जाने के खिलाफ हैं जैसा कि हम पहले थे।’’ 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मनोज तिवारीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र