लाइव न्यूज़ :

चतरा में 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 15:53 IST

Open in App

चतरा, 30 दिसंबर झारखंड के चतरा में पुलिस ने 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बीस लाख रुपये है।

चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि

पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि तस्कर अपने घर पर काफी अधिक मात्रा में ब्राउन शुगर रखे हुए है जिसे वह बेचने की फिराक में है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध ब्राउन शुगर के साथ कथित तस्कर जोधन यादव को आज गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजपुर थाने में एक मामला दर्ज करके यादव को जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा रद्द, CBI जांच के आदेश?

क्रिकेटटी20 बल्लेबाजी स्वरूप में बहुत बदलाव आया, विश्व कप विजेता टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा-वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य ने पावरप्ले ओवर में कर रहे धमाल?

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारतAssam CM oath ceremony: दूसरी बार सीएम बने सरमा?, राज्यपाल आचार्य ने 4 मंत्री को दिलाई शपथ, असम में लगातार तीसरी बार NDA सरकार, वीडियो

भारतहिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम CM पद की ली शपथ, खानापारा में भव्य शपथ ग्रहण, असम में फिर BJP सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतअसम में तीसरी बार BJP सरकार, असम में विकास के नए 5 साल शुरू होंगे

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारतएकनाथ शिंदे बोले, हिमंता बिस्वा ने शिक्षा और स्वास्थ्य में किया बड़ा काम

भारतवंदे मातरम विवाद पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी, 'राज्य गीत को दूसरे स्थान पर नहीं धकेला जाना चाहिए'

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?