लाइव न्यूज़ :

'ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं': नीति आयोग की बैठक को लेकर बंगाल सीएम के आरोपों पर बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

By रुस्तम राणा | Updated: July 27, 2024 16:51 IST

 ममता के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "नीति आयोग की बैठक के बारे में ममता बनर्जी जो बातें कह रही हैं, मुझे लगता है कि वह झूठ बोल रही हैं... यह बहुत आश्चर्यजनक है कि किसी राज्य के सीएम को बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में केंद्र के खिलाफ यह आरोप लगाया किया उन्हें बैठक में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। बनर्जी ने कहा कि जब वह बोल रही थीं तो उनका माइक बंद कर दिया गया और उन्होंने इसे "बंगाल और अन्य क्षेत्रीय दलों का अपमान" करार दिया। हालांकि ममता बनर्जी के आरोपों को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने झूठ बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी ने पहले से ही इस नौटंकी की पटकथा को तैयार कर लिया था।

 ममता के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "नीति आयोग की बैठक के बारे में ममता बनर्जी जो बातें कह रही हैं, मुझे लगता है कि वह झूठ बोल रही हैं... यह बहुत आश्चर्यजनक है कि किसी राज्य के सीएम को बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ममता बनर्जी जानती थीं कि वहां क्या होने वाला है... उनके पास पहले से ही स्क्रिप्ट थी..." कांग्रेस नेता ने आगे कहा, जिस प्रकार से राहुल गांधी की देशभर में लोकप्रियता बढ़ रही है। उससे ममता बनर्जी को जलन हो रही है। 

वहीं टीएमसी के आरोपों पर पार्टी नेता शशि पांजा ने कहा, "आज फिर से सक्रिय संघवाद को झटका लगा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो एक गैर-भाजपा शासित राज्य की मुख्यमंत्री हैं, को विरोध स्वरूप बैठक से बाहर जाना पड़ा क्योंकि उन्हें बोलने और अपना भाषण पूरा करने की अनुमति नहीं दी गई।"

उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता बनर्जी लोगों की आकांक्षाओं, भारत सरकार से उनकी अपेक्षाओं को लेकर चल रही हैं... बंगाल के लिए जो अभाव हुआ है... मनरेगा फंड, आवास योजना फंड, ये बंगाल सरकार के सच्चे दावे हैं। यह नहीं सुना गया और उनका माइक बंद कर दिया गया... यह भारतीय लोकतंत्र और बंगाल के लिए वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।"

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीममता बनर्जीनीति आयोगकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र