लाइव न्यूज़ :

"ममता बनर्जी समझ गई हैं, वो अकेले भाजपा से नहीं लड़ सकती हैं", सुकांत मजूमदार का इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले तृणमूल नेता पर हमला किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 19, 2023 08:10 IST

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी समझ में आ गया है कि उनमें अकेले भाजपा से लड़ने की क्षमता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी समझ चुकी हैं कि उनमें भाजपा के खिलाफ लड़ने की ताकत नहीं हैइसलिए ममता बनर्जी विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ गोलबंदी कर रही हैं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज नई दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी समझ में आ गया है कि उनमें अकेले भाजपा से लड़ने की क्षमता नहीं है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुकांत मजूमदार ने कहा, "ममता बनर्जी को समझ आ गया है कि उनके भीतर बीजेपी से अकेले लड़ने के लिए अकेले क्षमता नहीं हैं। इसलिए वे सभी एक साथ मिलकर कोशिश कर रही हैं।"

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले विपक्षी दलों के बीच सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए होगी।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि सभी एक साथ होंगे। हमारे पास सीट-बंटवारे पर चर्चा करने का अवसर है। अधिकांश राजनीतिक दल सीट बंटवारे पर सहमत हो सकते हैं या फिर हो सकता है एक या दो सहमत नहीं हो सकते हैं। मेरा किसी के साथ न चलने का कोई आदर्श वाक्य या प्रतिशोध नहीं है।"

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे में देरी के सवाल पर मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, "अभी कोई देर नहीं हुई है। देर आए दुरुस्त आए।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन चाहती हैं। सीएम बनर्जी ने कहा कि अगर सबसे पुरानी पार्टी के पास वास्तविक चीजें हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा, "किसी को बिल्ली के गले में घंटी बांधनी चाहिए। अगर उनके पास वास्तविक चीजें हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है। लेकिन पश्चिम बंगाल में उनके पास केवल दो सीटें हैं लेकिन मैं बातचीत और चर्चा के लिए तैयार हूं।"

मालूम हो कि विपक्ष के महागठबंधन की चौथी बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाली है। जिसमें विभिन्न दलों के एजेंडे में सीट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West BengalTrinamoolTrinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र