लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मिल सकता है कांग्रेसनल गोल्ड मेडल सम्मान, पूरा विश्व उनकी 150वीं जयंती मना रहा है

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2019 13:06 IST

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की सदस्य कैरोलिन मलोनी ने 23 सितंबर को प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव संख्या एचआर6916 पेश किया, जिसमें भारतीय मूल के चार सांसदों - एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमीला जयपाल  ने उनका समर्थन किया।

Open in App
ठळक मुद्देगांधी को इस साल कांग्रेस के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाए : अमेरिकी सांसदभारत एवं भारतीय-अमेरिकियों पर संसदीय कॉकस की मौजूदा सह-अध्यक्ष तुलसी गबार्ड ने भी इस प्रस्ताव को पेश किए जाने में अपना समर्थन दिया।

अमेरिका की एक प्रभावशाली सांसद ने कहा है कि नेल्सन मंडेला एवं मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं को अपने अहिंसा के सिद्धांतों से प्रेरित करने वाले महात्मा गांधी को इस साल कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाना चाहिए, जब पूरा विश्व उनकी 150वीं जयंती मना रहा है।

कांग्रेसनल गोल्ड मेडल अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन मेलोनी ने कहा कि गांधी, “सचमुच प्रेरित करने वाले नेता और ऐतिहासिक हस्ती हैं।’’ मेलोनी पिछले साल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक लेकर आईं थीं जिसमें गांधी को उनके अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाने के लिए मरणोपरांत स्वर्ण पदक देने का प्रस्ताव दिया गया था।

उन्होंने न्यूयॉर्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित कार्यक्रम “अहिंसा : भगवान महावीर का संदेश” और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा फाउंडेशन अमेरिका (आईएएफ) की ओर से आयोजित महात्मा गांधी की 150वीं जयंती कार्यक्रम में श्रोताओं से कहा कि गांधी, “कई तरीकों से परिवर्तनकारी थे” और विश्व भर के लोगों एवं सभी अमेरिकियों के लिए एक प्रेरणा थे।

उन्होंने कहा कि मंडेला और किंग दोनों ने ही अहिंसा के दर्शन और अपने नेतृत्व का श्रेय गांधी को दिया है और दोनों को ही कांग्रेसनल गोल्ड मेडल प्राप्त है। 

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की सदस्य कैरोलिन मलोनी ने 23 सितंबर को प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव संख्या एचआर6916 पेश किया, जिसमें भारतीय मूल के चार सांसदों - एमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमीला जयपाल  ने उनका समर्थन किया।

भारत एवं भारतीय-अमेरिकियों पर संसदीय कॉकस की मौजूदा सह-अध्यक्ष तुलसी गबार्ड ने भी इस प्रस्ताव को पेश किए जाने में अपना समर्थन दिया। यह प्रस्ताव वित्तीय सेवा समिति और सदन की प्रशासन समिति को भेजा गया है ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।

'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल' अमेरिकी संसद की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

'कांग्रेसनल गोल्ड मेडल' अमेरिकी संसद की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान अब तक बहुत कम विदेशियों को दिया गया है, जिनमें मदर टेरेसा (1997), नेल्सन मंडेला (1998), पोप जॉन पॉल-द्वितीय (2000), दलाई लामा (2006), आंग सान सू ची (2008), मुहम्मद युनूस (2010) और शिमोन पेरेज (2014) शामिल है।

अगस्त में न्यूयॉर्क में हुई लोकप्रिय इंडिया डे परेडज् के दौरान मलोनी की ओर से इस प्रस्ताव के बाबत घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी के अहिंसक प्रतिरोध के ऐतिहासिक सत्याग्रह आंदोलन ने एक देश और पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें इस ऊर्जा से भर देता है कि हम दूसरों की सेवा में खुद को समर्पित करें।

टॅग्स :महात्मा गाँधीअमेरिकाइंडियाडोनाल्ड ट्रंपदलाई लामामदर टेरेसानेल्सन मंडेला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र