लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेज भारत की सांस्कृतिक विरासत: दिल्ली हाई कोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 22, 2018 09:54 IST

सीआईआई के फैसले के खिलाफ गृह मंत्रालय की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई के दौरान जस्टिस विभू बाखरू ने यह केंद्र सवाल किए हैं।

Open in App

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेजों को भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बताया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से पूछा है कि वह सीआईसी के निर्देश के मुताबिक राष्ट्रपति महात्मा गांधी की हत्या मामले की पूरी सूचना को किस तरीके से जुटाना और उसकी किस तरह से साज संभाल करना चाहता है।

हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार पूछा है कि वह केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) निर्देश के तहत महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ी सूचना व दस्तावेजों को किस तरह एकत्रित कर उसका संरक्षित करना चाहता है।  सीआईआई के फैसले के खिलाफ गृह मंत्रालय की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई के दौरान जस्टिस विभू बाखरू ने यह केंद्र सवाल किए हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर केंद्र से पूछा है महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेज को कैसे केंद्र को संरक्षित करना है बताए।

सीआईसी की ओर से गृह मंत्रालय को आदेश दिया है कि वह आरटीआई याचिकाकर्ता को पुलिस जांच के मूल दस्तावेजों के साथ ही केस डायरी और अंतिम आरोपपत्र मुहैया कराए। 

वहीं, इस बारे में सीआईसी ने दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया कि तीन भगोड़े गंगाधर दहवाते, सूर्य देव शर्मा और गंगाधर यादव की गिरफ्तारी के लिए किए गए प्रयासों की भी सूचना दें। इसके जवाब में हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह मंत्रालय वह प्राधिकार नहीं है जिसके पास सारी सूचनाएं हैं और यह संस्कृति मंत्रालय, राष्ट्रीय अभिलेखागार या दिल्ली पुलिस के पास होगा। 

गृह मंत्रालय ने अपना पक्ष साफ करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट को यह भी बताया है कि संस्कृति मंत्रालय मामले से जुड़ी सूचनाओं के एकत्रित करने और संरक्षण करने पर काम कर रहा है क्योंकि सीआईसी ने उसे भी निर्देश दिया था। मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने PM आवास के पास झुग्गीवासियों को हटाने की अनुमति दी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र