लाइव न्यूज़ :

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: घरों से बाहर निकलें और मतदान करें?, शरद पवार ने कहा-अच्छी बात नहीं है महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों से कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 16:03 IST

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: बारामती में 18 नवंबर को राकांपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की रैली के दौरान उनकी मां का पत्र पढ़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देयह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा।घरों से बाहर निकलें और मतदान करें।

Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Live: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे। पुणे जिले के बारामती शहर में वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह महाराष्ट्र का भविष्य तय करेगा। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और मतदान करें।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह अच्छी बात नहीं है कि महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत पूर्वोत्तर के छोटे राज्यों से कम है।" उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को नाना पटोले और सुप्रिया सुले के कथित 'वॉयस नोट' के साथ आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए 'बिटकॉइन' को भुनाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा ने दावा किया था कि इससे स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने पर गंभीर सवाल खड़ा होता है। सुले ने आरोपों का खंडन किया है। पवार ने यह भी कहा कि उनकी बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले तथा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के खिलाफ भाजपा के आरोप ध्यान देने लायक नहीं हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आरोप लगाने वाला व्यक्ति जेल में है। यह दिखाता है कि भाजपा कितनी गिर गई है।" चुनाव परिणामों को लेकर अपने आकलन के बारे में पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि एमवीए को बहुमत मिलना चाहिए। बारामती में 18 नवंबर को राकांपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की रैली के दौरान उनकी मां का पत्र पढ़ा गया।

जिसमें कहा गया था कि उनके साथ अन्याय हुआ है। इस बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने बुधवार को आश्चर्य जताया कि कोई ऐसा कैसे कह सकता है, क्योंकि वह (अजित पवार) सत्ता में हैं और उपमुख्यमंत्री हैं। पिछले साल, अजित पवार और कई अन्य विधायक राज्य सरकार में शामिल हो गए थे जिससे उनके चाचा शरद पवार द्वारा गठित राकांपा में विभाजन हो गया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024शरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र