लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने CMP पर किए हिन्दी में दस्तखत, प्रस्तावना की पहली लाइन में लिखा- संविधान में व्यक्त सेकुलर मूल्यों की करेंगे रक्षा

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 28, 2019 18:07 IST

सीएमपी जारी कर बताया गया है कि सरकार बनने के बाद राज्य के किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस की सरकार बनने जा रहे हैं। गठबंधन की ओर से जारी सीएमपी पर उद्धव ठाकरे ने हिन्दी में दस्तखत किए हैं।

महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस की सरकार बनने जा रहे हैं। इस बीच तीनों दलों के गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' ने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) जारी कर दिया। गठबंधन की ओर से जारी सीएमपी पर उद्धव ठाकरे ने हिन्दी में दस्तखत किए हैं।

गठबंधन की ओर से जारी सीएमपी की प्रस्तावना में सेकुलर मूल्यों पर जोर दिया है और कहा गया है कि संविधान में व्यक्त सेकुलर मूल्यों की करेंगे रक्षा। इसके अलावा किसानों को तत्काल सहायता व लोन माफी की बात शामिल की गई है। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में कहा गया कि उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी। 

बताया गया है कि सरकार बनने के बाद राज्य के किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है। एकनाथ शिंदे ने प्रोग्राम का ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के विकास पर सरकार का जोर रहेगा और उन्होंने दावा किया 170 विधायक गठबंधन सरकार के साथ हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर पिछले एक महीने से गतिरोध बना हुआ था। प्रदेश में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हालांकि बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों के बीच सीएम पद के लिए 50-50 फार्मूले को लेकर बात नहीं बन पाई और दोनों ही दल एक-दूसरे से अलग हो गए।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने पिछले महीने हुए राज्य विधानसभा चुनाव में क्रमश: 105 और 56 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, शिवसेना की मुख्यमंत्री पद की मांग बीजेपी द्वारा ठुकराए जाने के बाद यह गठबंधन टूट गया। एनसीपी और कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को हुए चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र