लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने किया पीएम मोदी को फोन, शपथ ग्रहण समारोह के लिए किया आमंत्रित

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 28, 2019 01:34 IST

Uddhav Thackeray: गुरुवार को महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ लेने जा रहे उद्धव ठाकरे ने समारोह में आने के लिए पीएम मोदी को किया फोन

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को किया फोन, शपथ ग्रहण के लिए किया आमंत्रितउद्धव ठाकरे गुरुवार शाम को शिवाजी पार्क में लेंगे सीएम पद की शपथ

गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 

इससे पहल उद्धव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र भी भेज चुके थे।

एएनआई के मुताबिक, एनसीपी, शिवसेना, कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी के नेता के तौर पर गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेने जा रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात पीएम मोदी को फोन किया और उनसे बात की।

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर बीजेपी के साथ अपना 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ने के बाद से ये उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से पहली बातचीत है।

इससे पहले इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के न आने की खबरों के बाद उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बुधवार रात दिल्ली जाकर खुद सोनिया और पूर्व प्राधनमंत्री मनमोहन सिंह को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया। 

बुधवार रात एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि नई सरकार में डिप्टी सीएम और डिप्टी स्पीकर पद एनसीपी को मिलेगा और स्पीकर पद कांग्रेस को मिलेगा।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्रशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019Maharashtra Assembly Election 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला