लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से दर्दनाक हादसा, 7 मजदूरों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 11, 2023 07:25 IST

मृतक कर्मचारी वॉटर-प्रूफिंग का काम पूरा कर 40वीं मंजिल पर लिफ्ट में घुसे थे, तभी रविवार शाम करीब 7:30 बजे लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे ठाणे में लिफ्ट गिरने से हादसाहादसे में सात मजदूरों की मौत सभी के शवों को निकाला गया

ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे शहर के बाल्कुम इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट अचानक भरभरा कर गिर गई।

इस दर्दनाक हादसे में इमारत में काम कर रहे सात मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात की है और जहां हादसा हुआ वह 40 मंजिला इमारत है। यह इमारत घोड़बंदर रोड पर स्थित है।

गौरतलब है कि इमारत की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम हो रहा था। काम खत्म करने के बाद सभी मजदूर नीचे आ रहे थे कि तभी लिफ्ट नीचे गिर गई।

इस हादसे में एक अन्य मजदूर घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है।  घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन मौके से पहुंचा। 

निर्माणाधीन थी लिफ्ट 

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि यह एक निर्माण लिफ्ट थी न कि नियमित लिफ्ट। उन्होंने कहा, "मजदूरों ने वॉटर-प्रूफिंग का काम पूरा कर लिया था और 40वीं मंजिल पर लिफ्ट में प्रवेश किया था जब लिफ्ट लगभग 7:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पी 3 (पार्किंग क्षेत्र में तीन स्तर भूमिगत) में उतर गई।"

उन्होंने का कि निर्माण लिफ्ट की सहायक केबलों में से एक टूट गई, जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल और फायर ब्रिगेड कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और बेसमेंट पार्किंग से श्रमिकों को बाहर निकाला। अधिकारी का कहना है कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि लिफ्ट केबल में खराबी कैसे आई।

मरने वाले मजदूरों की पहचान हो गई है और बताया जा रहा है कि उनकी पहचान महेंद्र चौपाल (32), रूपेश कुमार दास (21), हारुन शेख (47), मिथलेश विश्वकर्मा (35), कारी दास (38) और नवीन विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रThane Policeथाइन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला