लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पिता ने बेटी को तीन बार बेचा, हैवानों ने नशीला पदार्थ देकर किया बलात्कार, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 2, 2021 09:10 IST

महाराष्ट्र में एक पिता ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी को तीन बार अलग-अलग जगह बेचा और अनगिनत बार उस लड़की का रेप किया गया । पुलिस ने मामले में पिता और सौतेली मां सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देपिता ने तीन बार नाबालिग बेटी को बेचा, हैवानों ने बार-बार किया रेप मौसी और रिश्तेदारों ने किसी तरह लड़की को बचाया पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई : कर्नाटक के मैसूर में एमबीए की छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के कुछ दिनों बाद, महाराष्ट्र से अपराध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय लड़की ने नांदेड़ जिले के हाडगांव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान उसे कई पुरुषों को बेच दिया । उसने अपनी शिकायत में कहा कि पुरुषों ने उसे उसके पिता से खरीदने के बाद बार-बार बलात्कार किया ।

शिकायत के आधार पर नाबालिग लड़की के पिता, सौतेली मां, उसे खरीदने वाले तीन पुरुषों और एक महिला दलाल समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

मौसी ने बचाया लड़की को 

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, "नाबालिग को हाल ही में उसकी मौसी और अन्य रिश्तेदारों ने सतारा के एक व्यक्ति से बचाया था। । लड़की किसी तरह उन हैवानों से बचकर अपनी मौसी को कॉल करती थी । पिता ने पैसों के लिए अपनी बेटी को बेच दिया था । 

पुलिस अधिकारी विजय कबाडे ने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता एक दिहाड़ी मजदूर है । उसने पहले उसे राजस्थान के कोटा में एक महिला दलाल की मदद से एक आदमी को बेच दिया । युवती ने औरंगाबाद में उस समय सौदा किया, जब लड़की का पिता वहां रोजगार की तलाश में गया था । कबाडे ने कहा कि जीरो प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामला औरंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया है ।

औरंगाबाद के एक पुलिस अधिकारी ने को बताया कि नाबालिग एक महीने तक कोटा में रही । इस अवधि के दौरान, जिस आदमी को उसे बेचा गया था । उसने कथित तौर पर उसे नशीला पेय दिया और बार-बार उस यौन उत्पीड़न किया । बाद में उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें वापस हडगांव भेज दिया गया ।

नाबालिग ने बताया कि इसके बाद नंदुरबार का एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे 2 लाख रुपये में खरीदने को तैयार हो गया । हालांकि, यह तय किया गया था कि वह किश्तों में राशि का भुगतान करेगा । करीब आठ महीने तक वह शख्स उसके साथ बार-बार रेप करता रहा । अंतिम किस्त नहीं चुका पाने के कारण उसे उसके पिता ने वापस ले लिया । कुछ ही समय बाद, उसके पिता ने उसे सतारा के एक व्यक्ति को बेच दिया । उस व्यक्ति ने कथित तौर पर कई महीनों तक उसके साथ बलात्कार किया । बाद में किसी तरह उसे उसकी मौसी और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर बचाया । उसने किसी तरह फोन करके उन्हें अपनी आपबीती बताई थी ।  

टॅग्स :महाराष्ट्ररेपमुंबई पुलिसराजस्थानसातारा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला