लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर गतिरोध जारी, शिवसेना नेता ने कहा- गडकरी को बुलाओ, वो दो घंटे में सब ठीक कर देंगे

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2019 15:57 IST

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के बाद से राज्य में सरकार गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। हालांकि, नतीजे के बाद शिवसेना ने 50-50 के वायदे को याद करने की बात कर बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी-शिवसेना के बीच गतिरोध जारीशिवसेना के नेता किशोर तिवारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लिखा खत

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीत गतिरोध अब भी बरकरार है। बीजेपी की सबसे ज्यादा मुश्किल शिवसेना के ढाई-ढाई साल दोनों पार्टियों को सरकार चलाने की मांग को लेकर है। बीजेपी मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई समझौता करने के मूड में फिलहाल नहीं दिख रही है। इस बीच शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने कहा है कि उन्होंने सरकार बनने को लेकर जारी गतिरोध पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार किशोर तिवारी ने कहा, 'मैंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को इसमें पहल के लिए चिट्ठी लिखी है और नितिन गडकरी को बातचीत के लिए भेजने को कहा है। नितिन गडकरी केवल दो घंटे में स्थिति का हल निकालने में सफल होंगे।' 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के बाद से राज्य में सरकार गठन को लेकर गतिरोध बना हुआ है। बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन विधानसभा में शिवसेना के साथ ही उसे जरूरत है। दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन नतीजे के बाद शिवसेना ने 50-50 के वायदे को याद करने की बात कर बीजेपी के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। 

इन सब के बीच शिवसेना के एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। संजय राउत पूर्व में शरद पवार से मिल चुके हैं। वहीं, पवार ने सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

'महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा'

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से ही होगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति बदल रही है और न्याय की खातिर लड़ाई में उनकी पार्टी की ही जीत होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'महाराष्ट्र के बारे में फैसला महाराष्ट्र में ही लिया जाएगा, मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा।' 

शिवसेना के एनसीपी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने की खबरों के बीच राउत ने कहा कि शरद पवार राज्य के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान के चलते अब तक राज्य में सरकार का गठन नहीं हो पाया है। बता दें कि 24 अक्टूबर को आये चुनाव के नतीजों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिलीं जो 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है। भाजपा को 105 सीटें, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रविधानसभा चुनावशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितिन गडकरीमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला