लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सत्तारूढ़ गठबंधनः फिर से मुंबई में हलचल, रोहित पवार बोले- 2029 विधानसभा चुनाव से पहले कई शिवसेना और एनसीपी विधायक होंगे भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 19:01 IST

Maharashtra ruling alliance: शिवसेना के संजय गायकवाड़ ने आरोप लगाया था कि निर्वाचन क्षेत्र बुलढाणा में एक लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शिकायतों के बावजूद जिलाधिकारी कार्यालय मतदाता सूची को अद्यतन नहीं कर रहा है। अजित पवार द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद भी जगताप ने कोई पछतावा नहीं जताया।भाजपा एक-एक करके अजित पवार के विधायकों को तोड़ रही है।

मुंबईः राकांपा (एसपी) नेता रोहित पवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई विधायक 2029 के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाएंगे। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रोहित ने आरोप लगाया कि भाजपा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के विधायकों को ‘‘एक-एक करके तोड़ रही है।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना के संजय गायकवाड़ ने आरोप लगाया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र बुलढाणा में एक लाख से ज्यादा फर्जी मतदाता हैं।

उनकी शिकायतों के बावजूद जिलाधिकारी कार्यालय मतदाता सूची को अद्यतन नहीं कर रहा है। रोहित ने कहा कि दूसरी ओर, राकांपा विधायक संग्राम जगताप भाजपा की राह पर चलते हुए अपने भाषण में लोगों से दिवाली के लिए केवल हिंदू व्यापारियों से ही सामान खरीदने को कह रहे हैं। रोहित ने कहा कि अजित पवार द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद भी जगताप ने कोई पछतावा नहीं जताया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा एक-एक करके अजित पवार के विधायकों को तोड़ रही है।’’ रोहित ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री शिंदे और अजित पवार को जल्द ही ‘वोट चोरी’ रोकने के उपाय खोजने की जरूरत महसूस होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के खराब प्रदर्शन के बाद फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण, वास्तविक मतदाताओं का बड़ी संख्या में नाम हटाने और मतदाताओं का दोहरा पंजीकरण जैसी गड़बड़ियां हुईं। रोहित ने दावा किया कि ‘‘समर्थन न करने वाले’’ मतदाताओं को मृत दिखाया गया और मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी वोट डलवाए गए।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाएकनाथ शिंदेअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं