लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: नागपुर, चंद्रपुर, अकोला और अमरावती में भाजपा को बढ़त?, देखिए कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2026 14:10 IST

Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: अकोला नगर निकाय की 80 सीट में से भाजपा 35 पर आगे है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 15 सीट पर आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं का गढ़ है। Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सात वार्ड में आगे हैं।Maharashtra Nagar Nigam Chunav Parinam 2026: विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी दो सीट पर आगे थी।

नागपुरः महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में नगर निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है। इस क्षेत्र में नागपुर, चंद्रपुर, अकोला और अमरावती शामिल हैं। राज्य में बृहस्पतिवार को 25 अन्य निकायों के साथ इन चार नगर निकायों में भी मतदान हुआ था। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए शुरुआती रुझानों के अनुसार, नागपुर नगर निगम की 151 सीट में से भाजपा 74 पर आगे है। इसके बाद कांग्रेस 22 पर और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दो पर आगे है।

नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं का गढ़ है। अकोला नगर निकाय की 80 सीट में से भाजपा 35 पर आगे है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 15 सीट पर आगे हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना आठ सीट पर आगे है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सात वार्ड में आगे हैं।

महा विकास आघाडी के सहयोगी दल- शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) क्रमशः चार और तीन सीट पर आगे हैं। अमरावती नगर निगम के 87 वार्ड में से भाजपा 13 पर, राकांपा सात पर और कांग्रेस पांच पर आगे है। विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी दो सीट पर आगे थी।

मतदान से कुछ दिन पहले, भाजपा ने राणा की पार्टी के साथ अपना गठबंधन आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया था और दावा किया था कि उसने गठबंधन समझौते के खिलाफ जाकर कई वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे। चंद्रपुर में शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा छह सीट पर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सात सीट पर, कांग्रेस दो सीट पर और राकांपा एक सीट पर आगे है। चंद्रपुर नगर निकाय में 66 सीट हैं।

टॅग्स :BJPनागपुरNagpurविदर्भvidarbha
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला