लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत चुनावः मतदान से पहले ही 100 से अधिक भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, रवींद्र चव्हाण का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2025 12:12 IST

Maharashtra Municipal Council and Nagar Panchayat Elections: जामनेर में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन, कांग्रेस उम्मीदवार रूपाली लालवानी और दो राकांपा उम्मीदवारों के चुनाव से हटने के बाद नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देविपणन मंत्री जयकुमार रावल की मां नयन कुंवर रावल, धुले जिले में दोंडाइचा-वरवडे नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं।देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में वास्तविक मतदान से पहले ही 100 से अधिक भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं।चार तटीय कोंकण क्षेत्र से, 49 उत्तरी महाराष्ट्र से, 41 पश्चिमी महाराष्ट्र से और तीन-तीन मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों से हैं।

 

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ही राज्य भर की नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों में सत्तारूढ़ दल के 100 पार्षदों के निर्विरोध चुने जाने का दावा किया है। चह्वाण ने बताया कि तीन उम्मीदवार नगरपालिका परिषदों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। चव्हाण ने शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में वास्तविक मतदान से पहले ही 100 से अधिक भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुये हैं।’’

इन 100 पार्षदों में से चार तटीय कोंकण क्षेत्र से, 49 उत्तरी महाराष्ट्र से, 41 पश्चिमी महाराष्ट्र से और तीन-तीन मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों से हैं। राज्य के 246 नगरपालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव दो दिसंबर को होने हैं और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। हालांकि, चुनावी मुकाबले से पहले का दौर कुछ भाजपा नेताओं के रिश्तेदारों की बिन मुकाबला हुई जीतों से प्रभावित रहा।

इसका एक आम तरीका यह दिखा कि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मैदान से हटते गए। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि भाजपा की वंशवादी राजनीति की परंपरा अब जमीनी स्तर के चुनावों तक पहुंच गई है और नेताओं के रिश्तेदारों की निर्विरोध जीत सुनिश्चित करने के लिए पुलिस तंत्र पर दबाव डाला गया।

जामनेर में जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन, कांग्रेस उम्मीदवार रूपाली लालवानी और दो राकांपा उम्मीदवारों के चुनाव से हटने के बाद नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुनी गईं। विपणन मंत्री जयकुमार रावल की मां नयन कुंवर रावल, धुले जिले में दोंडाइचा-वरवडे नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं।

क्योंकि विपक्षी उम्मीदवार शरयू भावसार का नामांकन खारिज कर दिया गया था। भावसार ने आरोप लगाया कि मंत्री के दबाव में नामांकन खारिज किया गया। एक और प्रमुख निर्विरोध जीत चिखलदरा नगरपालिका परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चचेरे भाई अल्हड कलोटी की है।

अमरावती जिले से कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने प्रतिस्पर्धी उम्मीदवारों को नाम वापस लेने के लिए धमकाने और प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। श्रम मंत्री आकाश फुंडकर, कपड़ा मंत्री संजय सावकारे, मंत्री अशोक उइके, पूर्व सांसद रामदास तड़स, विधायक मंगेश चव्हाण और विधायक प्रकाश भारसाकले सहित कई मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के रिश्तेदार या तो चुनाव मैदान में हैं या स्थानीय नगर निकायों के पदों के लिए निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला