लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निकायः 22 जनवरी को लॉटरी से फैसला?, महापौर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2026 19:55 IST

Maharashtra Municipal Corporation: भाजपा ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कुल 227 सीटों में से 89 सीटों पर जीत हासिल की है और करीब 30 वर्षों के बाद ठाकरे परिवार से देश के सबसे अमीर नगर निकाय का नियंत्रण छीन लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनगर निकायों के निर्वाचित पार्षदों की एक विशेष बैठक में चुनाव आयोजित किया जाता है।सदस्य संख्या के आधे से अधिक मत हासिल करने वाला उम्मीदवार महापौर निर्वाचित होता है। मुंबई में, 15 जनवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के महापौरों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और महापौर पद किस श्रेणी में जाएगा इसका फैसला 22 जनवरी को लॉटरी के जरिए होगा। शहरी विकास विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि यह काम लॉटरी के जरिये राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में होगा। महाराष्ट्र में महापौरों का चुनाव पार्षदों द्वारा किया जाता है और यह पद रोटेशन के आधार पर आरक्षण के अधीन होता है। लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि महापौर का पद किस श्रेणी के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी श्रेणी। श्रेणी की घोषणा होने के बाद, पात्र उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं। इसके बाद, नगर निकायों के निर्वाचित पार्षदों की एक विशेष बैठक में चुनाव आयोजित किया जाता है।

सदन की कुल सदस्य संख्या के आधे से अधिक मत हासिल करने वाला उम्मीदवार महापौर निर्वाचित होता है। किसी भी एकल पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में गठबंधन निर्णायक भूमिका निभाते हैं। मुंबई में, 15 जनवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

भाजपा ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कुल 227 सीटों में से 89 सीटों पर जीत हासिल की है और करीब 30 वर्षों के बाद ठाकरे परिवार से देश के सबसे अमीर नगर निकाय का नियंत्रण छीन लिया है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 29 सीटें हासिल की हैं। राज्य के 29 नगर निकायों में हाल में चुनाव हुए हैं।

बीएमसी चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने वाली भाजपा का महापौर बनना चाहिए: केंद्रीय मंत्री आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुंबई के महापौर का पद मिलना चाहिए क्योंकि हाल में हुए बीएमसी चुनाव में उसने सबसे अधिक सीट जीती हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष आठवले ने कहा कि विभिन्न दलों वाले गठबंधन में आम तौर पर सबसे अधिक सीट जीतने वाली पार्टी को महापौर का पद दिया जाता है।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने 227 सदस्यीय बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के लिए हुए चुनाव में 89 सीट जीतीं जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीट पर जीत हासिल हुई। उन्होंने कहा, “यह भी तथ्य है कि शिवसेना के समर्थन के बिना भाजपा अपना महापौर नहीं बना सकती।

मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे चर्चा के बाद मुद्दे को सुलझा लेंगे।” मुंबई के महापौर पद को लेकर अटकलें उस समय तेज हो गईं जब शिंदे ने अपने नवनिर्वाचित 29 पार्षदों को एक होटल में भेज दिया। इस बीच यह चर्चा भी है कि शिंदे चाहते हैं कि कम से कम पहले ढाई साल तक के लिए बीएमसी महापौर का पद उनकी पार्टी को मिले।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाBJPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील