लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मंत्री विजय कुमार गावित ने "ऐश्वर्या राय जैसी नीली आंखें" वाली टिप्पणी पर मांगी माफी, कहा- "मेरे बयान को गलत समझा गया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 30, 2023 07:32 IST

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार गावित ने बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर दिये अपने अजीबोगरीब और विवादास्पद बयान पर खेद जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार गावित ने अपने बयान पर जताया खेदमंत्री गावित ने बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर दिया था अजीबोगरीब और विवादास्पद बयानउन्होंने एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि मछली खाने से ऐश्वर्या राय की आंखें नीली हैं

मुंबई: महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार गावित ने बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को लेकर दिये अपने अजीबोगरीब और विवादास्पद बयान पर खेद जताया है। आदिवासी मंत्री गावित का वह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।

बयान में उन्होंने बेहद आपत्तिजनक तरीके से कहा था कि मछली खाने से ऐश्वर्या राय की आंखें खूबसूरत हैं। लेकिन अब इस मामले में भद्द पिटने के बाद उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है।

मंत्री गावित ने अब बयान जारी करते हुए कहा अगर उनकी टिप्पणियों से किसी महिला का अपमान हुआ है तो वह खेद व्यक्त करते हैं। उनका महिलाओं का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। खुद का बचाव करते हुए मंत्री गावित ने यह भी कहा कि चूंकि वह स्थानीय बोली में अपनी बात रख रहे थे, इस कारण इस तरह की गलतफहमी पैदा हो गई। 

उन्होंने अपने माफी में आगे कहा कि समाचार चैनलों ने जिस तरह से उनकी टिप्पणियों को रखा, उनका इरादा वैसा नहीं था। मैंने अपने जीवनकाल में कभी भी महिलाओं के खिलाफ कोई भी अपमानजनक नहीं टिप्पणी की।

दरअसल इस विवाद की शुरूआत उस वक्त हुई थी, जब उन्होंने एक सार्वजनिक समारोह में भाषण देते वक्त फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कथित नीली आखों का हवाला देते हुए उसे मछली के सेवन से जोड़ा था। मंत्री गावित के भाषण का वह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद पैदा हो गया था और आम लोगों द्वारा उनकी जमकर आलोचना की जा रही थी।

उन्होंने कहा था, "जो लोग रोजाना मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा चिकनी हो जाती है और उनकी आंखें चमकने लगती हैं। अगर कोई आपकी तरफ देखेगा तो वह आकर्षित हो जाएगा।"

इसके साथ मंत्री गावित ने यह भी कहा था, "क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थी। वह रोजाना मछली खाती थी। क्या आपने उनकी नीली आंखें देखी हैं? आपके पास भी उसके जैसी आंखें हो सकती हैं।"

उन्होंने कहा था, ''मछली में ऐसा तेल होता हैं,जो आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है। इसलिए सभी को मछली के तेल का सेवन करना चाहिए।''

टॅग्स :ऐश्वर्या राय बच्चनमहाराष्ट्रBJPएकनाथ शिंदेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं