लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Lok Sabha elections: राज ठाकरे ने बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन को 'बिना शर्त' समर्थन की घोषणा की

By रुस्तम राणा | Updated: April 9, 2024 22:50 IST

Maharashtra Lok Sabha elections 2024: राज ठाकरे ने मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं से कहा, "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बिना शर्त 'भाजपा-शिवसेना-राकांपा' के महागठबंधन का समर्थन कर रही है...यह समर्थन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने कहा, मनसे बिना शर्त 'भाजपा-शिवसेना-राकांपा' के महागठबंधन का समर्थन कर रही हैमनसे प्रमुख ने कहा, यह समर्थन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के लिए हैइस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज ठाकरे को धन्यवाद दिया

Lok Sabha elections 2024: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन को 'बिना शर्त' समर्थन देने की घोषणा की। ठाकरे ने मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं से कहा, "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) बिना शर्त 'भाजपा-शिवसेना-राकांपा' के महागठबंधन का समर्थन कर रही है...यह समर्थन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के लिए है। अब सभी को चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।” एमएनएस ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। पिछले महीने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन के साथ ठाकरे के बहुप्रतीक्षित गठबंधन की चर्चा तेज हो गई थी।

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं महायुति को समर्थन देने के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को धन्यवाद देता हूं। राज ठाकरे ने समर्थन के लिए कोई शर्त नहीं रखी।" उन्होंने कहा, "हमारी शिव सेना बालासाहेब ठाकरे की शिव सेना है। हमारी शिव सेना कांग्रेस प्रायोजित शिव सेना नहीं है।" 

शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने 2005 में पार्टी छोड़ दी थी और 2006 में एमएनएस की स्थापना की थी। यूपी और बिहार के प्रवासियों के खिलाफ उनकी टिप्पणियों की भाजपा सहित कई पार्टियों ने आलोचना की थी। 2008 में, मनसे ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उसके कार्यकर्ताओं ने मुंबई में यूपी और बिहार के प्रवासियों पर हमला किया। 2009 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, एमएनएस ने 288 सीटों में से 13 सीटें जीतीं, जिनमें से ज्यादातर मुंबई में थीं।

टॅग्स :महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं