लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Maha Cabinet: 11 या 12 दिसंबर को विस्तार?, महा कैबिनेट में किसे क्या मिलेगा?, सीएम फडणवीस ने कहा- तीनों मिलकर तय करेंगे किसे कौन सा मंत्रालय...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2024 14:15 IST

Maharashtra Maha Cabinet: देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Maha Cabinet: विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव नौ दिसंबर (सोमवार) को समाप्त हुआ।Maharashtra Maha Cabinet: नयी सरकार का विश्वास मत कार्यक्रम भी खत्म हुआ।Maharashtra Maha Cabinet: शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा।

Maharashtra Maha Cabinet: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुनाव की सोमवार को सदन में औपचारिक घोषणा की गई। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) दलों द्वारा नामांकन दाखिल करने से इनकार करने के बाद भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। 288 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 237 विधायक हैं। महाराष्ट्र विधानसभा सत्र को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबोधित किया। 

फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना है। महायुति गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल बीजेपी को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। शिवसेना को 11 से 12 मंत्री पद और एनसीपी को नौ से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं।

कैबिनेट विस्तार और पोर्टफोलियो आवंटन पर बोलते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा, यह तीनों मिलकर तय करेंगे और यह अंतिम चरण में है। पिछली सरकार के मंत्रियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है और उसी आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। पूरी संभावना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा वित्त विभाग और भाजपा गृह विभाग अपने पास रखेगी।

जैसा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में था। शिवसेना सूत्रों की मानें तो शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शहरी विकास मंत्रालय अपने पास रखेगी और राजस्व मंत्रालय भी उसे मिल सकता है। महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। ‘महायुति’ गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 21-22 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार शिवसेना को 11 से 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 9 से 10 मंत्री पद मिल सकते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की संख्या पर अंतिम फैसला एक-दो दिन में लिया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायकों को शनिवार से शुरू हो रहे विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कालिदास कोलांबकर शपथ दिलाएंगे।

टॅग्स :Maharashtra Assemblyएकनाथ शिंदेअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला