लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: लॉकडाउन के बीच गृह मंत्री अनिल देशमुख ने की लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली महिला पुलिसकर्मी की प्रशंसा

By भाषा | Updated: May 22, 2020 20:42 IST

मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान चार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए महिला पुलिस कर्मी की महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस नायक संध्या शीलवंत ने एक दिन में चार व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया और अपने कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। कुछ मृतक बेसहारा थे, जबकि एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित था और उसके रिश्तेदारों ने उसके शव पर दावा नहीं किया था।

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान चार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए महिला पुलिस कर्मी की तारीफ की है। बृहस्पतिवार रात को ट्विटर पर, मंत्री ने कहा कि पुलिस नायक संध्या शीलवंत ने एक दिन में चार व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया और अपने कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। 

कुछ मृतक बेसहारा थे, जबकि एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित था और उसके रिश्तेदारों ने उसके शव पर दावा नहीं किया था। शीलवंत मध्य मुंबई के शाहू नगर थाने से संबद्ध हैं और उनका काम क्षेत्र में दुर्घटनावश होने वाली मौतों का पंजीकरण करना है। वह लावारिस लाशों को लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजती हैं और उनके परिवारों को तलाशती हैं और जिन शवों पर कोई दावा करने नहीं आता, उनका अंतिम संस्कार कराती हैं। 

शीलवंत ने कहा कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के मद्देनजर, बेसहारा शवों पर कोई दावा नहीं करने आ रहा है और कोविड-19 से संक्रमित कुछ मरीजों के रिश्तेदारों को डर है कि कहीं उन्हें भी संक्रमण न हो जाए।

उन्होंने कहा, " उन शवों का अंतिम संस्कार कराना मेरी ड्यूटी है, जिनपर कोई दावा नहीं करता है और मैं अपनी ड्यूटी करती हूं। मैं मृतकों के खून के नमूने लेती हैं और उनका विसरा फॉरेंसिक प्रयोगशाला ले जाती हूं ताकि उनकी मौत के कारण का पता चल सके।" उन्होंने कहा, " लॉकडाउन के बाद से हम छह ऐसे शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है। " 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं