लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभाः 106 वर्षीय हर्ष सिंह और हृदय रोग से ग्रस्त 102 साल के जोड ने मतदान किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 18:13 IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र में फड़नवीस नीत सरकार के पांच साल के प्रदर्शन के आधार पर मतदान करेगी। उन्होंने मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा-शिवसेना की रिकॉर्ड तोड़ जीत होगी और फड़नवीस फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के गठबंधन ‘महायुति’ और कांग्रेस तथा राकांपा के गठबंधन ‘महाआघाडी’ के बीच मुकाबला है।राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव के तहत सोमवार को मतदान जारी है और सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें देखी गईं।

इसके अलावा 18 राज्यों में दो लोकसभा सीटों और 51 विधानसभा सीटों पर भी आज उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। पुणे में 102 वर्षीय हाजी इब्राहिम अलीम जोद ने अपने परिवार के साथ लोहगाँव के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद कहा कि मुझे 4 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज मैं अपना वोट डालने के लिए यहाँ हूँ।" सभी से आगे आने और मतदान करने का आग्रह करें।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में हृदय रोग से ग्रस्त 102 साल का एक व्यक्ति सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वोट डालने के लिए सीधे मतदान केंद्र पर पहुंचा। इब्राहीम आलिम जोड ने मतदान करने जाने से पहले डॉक्टरों से परामर्श लिया। वह आजादी के बाद से कभी मतदान में हिस्सा लेने से नहीं चूके हैं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

उनके पोते तनवीर जोड ने बताया कि डॉक्टरों से इजाजत मिलने के बाद उनके दादा को जहांगीर अस्पताल से सीधे वडगांव शेरी निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर ले जाया गया जहां उन्होंने अपने परिवार के अन्य 50 सदस्यों के साथ वोट डाला। तनवीर ने बताया कि चार दिन पहले हृदय की बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पोते ने कहा, ‘‘ वह आजादी के बाद से मतदान से कभी नहीं चूके। इसलिए इस बार वह जब अस्पताल में थे, तब ही उनहोंने वोट डालने का अपना निश्चय प्रकट किया। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद उन्हें वोट डालने की इजाजत दे दी गयी।’’ उसने कहा कि पहले डॉक्टरों ने निर्णय लिया था कि वोट डालने के बाद वह अस्पताल लौट आयेंगे लेकिन चूंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है, ऐसे में सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

उत्तर प्रदेश में 11 सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बहराइच में 106 वर्षीय हर्ष सिंह ने बलहा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।

 

नागपुर में सुबह-सुबह मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जनता केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और महाराष्ट्र में फड़नवीस नीत सरकार के पांच साल के प्रदर्शन के आधार पर मतदान करेगी। उन्होंने मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा-शिवसेना की रिकॉर्ड तोड़ जीत होगी और फड़नवीस फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के गठबंधन ‘महायुति’ और कांग्रेस तथा राकांपा के गठबंधन ‘महाआघाडी’ के बीच मुकाबला है। राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में एक करोड़ छह लाख 76 हजार 13 ऐसे हैं जो 18 से 25 साल आयुवर्ग के बीच हैं। राज्य भर में 96,661 मतदान केंद्रों पर लगभग 6.5 लाख मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

हरियाणा में 90 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इसमें सत्तारुढ़ भाजपा के सामने है विपक्षी दल कांग्रेस और नवोदित दल जेजेपी। यहां विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। महाराष्ट्र में सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

महाराष्ट्र में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक चह्वाण तथा पृथ्वीराज चह्वाण शामिल हैं । फड़णवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से जबकि अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण क्रमश: नांदेड़ जिले की भोकार एवं सतारा जिले की कराद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फड़नवीस के नेतृत्व में भाजपा राज्य में दूसरे कार्यकाल की कोशिश कर रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे (29) मुम्बई के वर्ली निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

युवा सेना के प्रमुख चुनावी राजनीति में उतरने वाले अपने परिवार के पहले नेता हैं। हरियाणा में चुनाव लड़ रही प्रमुख हस्तियों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत अपराह्न एक बजे तक औसतन करीब 29 प्रतिशत वोट पड़े। बिहार में समस्तीपुर लोकसभा सीट और विधानसभा की पांच सीटों किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर पर उपचुनाव के तहत दोपहर एक बजे तक करीब 29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश की आदिवासी बहुल झाबुआ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक करीब 41.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ओडिशा में बिजेपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और अभी तक कहीं से भी किसी अवांछित घटना की खबर नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों - धर्मशाला और पछाद - के लिए उपचुनाव में पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे तक करीब 24 प्रतिशत मतदान हुआ। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और पूर्वाह्न 11 बजे तक इन सीटों पर 29 फीसदी मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में दोपहर 12 बजे तक 39.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल लिया है। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा लोकसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमनोहर लाल खट्टरमोदी सरकारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला