लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने राज भवन के साथ टकराव से बचने के लिए विस अध्यक्ष चुनाव टाला

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने राजभवन के साथ टकराव से बचने की कानूनी राय लेने के बाद राज्य विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने के अपने फैसले को मंगलवार को टाल दिया।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि यह चुनाव राज्य विधानसभा के अगले सत्र में होगा।

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार (आज) को समाप्त हो जाएगा। साल 2019 के अंत में संवैधानिक पद के लिए चुने गए नाना पटोले के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लिए इस्तीफा देने के बाद, इस साल फरवरी से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से मंगलवार को फोन पर बात की और विस अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम के लिए अपनी मंजूरी देने से राजभवन के ‘इनकार’ पर उनकी राय मांगी।

एक सूत्र ने बताया, “पवार ने भी महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी से बात की और बाद में एमवीए नेताओं ने सरकार के रुख पर चर्चा के लिए विधान भवन में मुलाकात की।

सरकार मौजूदा सत्र के दौरान अध्यक्ष का चुनाव कराना चाहती थी।

रविवार को एमवीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकरे के पत्र के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

कोश्यारी ने बाद में सरकार को बताया था कि मतपत्र के बजाय ध्वनि मत के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने के विधायी नियमों में संशोधन 'असंवैधानिक' है, और वह इसकी संवैधानिक वैधता की जांच कर रहे है।

एमवीए ने यह कहकर जवाब दिया था कि बदलते समय के अनुसार मौजूदा नियमों में संशोधन करना उसके अधिकारों के भीतर है।

सोमवार को, राज्य सरकार ने कहा था कि अगर राज्यपाल ने जवाब नहीं दिया तो वह मंगलवार को चुनाव कराने पर अडिग है।

एमवीए ने कहा कि अगर राज्यपाल ने उसके दूसरे पत्र का जवाब नहीं दिया तो इसे उनकी सहमति माना जाएगा।

लेकिन, सूत्रों ने बताया कि कोश्यारी ने मंगलवार सुबह जवाब दिया। हालांकि, पत्र की सामग्री के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे