लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election: स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद NCP-SP में शामिल, अणुशक्ति नगर से एनसीपी की सना मलिक से लड़ेंगे

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2024 15:39 IST

फहाद अहमद रविवार को शरद पवार की एनसीपी-एसपी में शामिल हो गए। वह महाराष्ट्र चुनाव 2024 में अणुशक्ति नगर से एनसीपी की सना मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

Maharashtra Assembly Election 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद एनसीपी-एसपी में शामिल हो गए हैं। वह अणुशक्ति नगर से एनसीपी की सना मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश की युवा शाखा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि सपा नेता अबू आज़मी ने पिछले हफ़्ते बताया कि उन्होंने शरद पवार से बात की और कहा कि अगर पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के पास सीट के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं है तो सपा नेता फहाद अहमद को मुंबई के अणुशक्ति नगर से एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जा सकता है। 

महाराष्ट्र चुनाव में अहमद के उम्मीदवार की घोषणा करते हुए, एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा, “फहाद अहमद एक सुशिक्षित युवा मुस्लिम युवक हैं और उन्होंने पूरे देश में एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। लोग चाहते हैं कि हम ऐसे नेताओं को मौका दें। वह पहले समाजवादी पार्टी में थे लेकिन हमारी सपा से बातचीत हुई और वह हमारी पार्टी में आ गए। हमने उन्हें अणुशक्ति नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पार्टी से टिकट दिया...”

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्रस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला