लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: बीजेपी 148, कांग्रेस 103, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 80 और अजित पवार की राकांपा ने 53 सीट पर लड़ेगी चुनाव?, 7995 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 14:40 IST

Maharashtra Chunav 2024: उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी) 89 और राकांपा (एसपी) 87 सीट पर चुनाव लड़ रही है। छह सीट एमवीए के अन्य सहयोगियों को दी गई हैं, जबकि तीन विधानसभा सीट पर कोई स्पष्टता नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों ही खेमों सहित लगभग 8,000 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 7,995 उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के पास 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 को होगी।

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 148 सीट पर और कांग्रेस 103 सीट पर चुनाव लड़ रही है। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना ने 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राकांपा ने 53 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पांच सीट महायुति के अन्य सहयोगियों को दी गई हैं, जबकि दो सीटों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। वहीं, विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस 103 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी) 89 और राकांपा (एसपी) 87 सीट पर चुनाव लड़ रही है। छह सीट एमवीए के अन्य सहयोगियों को दी गई हैं, जबकि तीन विधानसभा सीट पर कोई स्पष्टता नहीं है।

सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों ही खेमों सहित लगभग 8,000 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 7,995 उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के पास 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं। मतदान 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती तीन दिन बाद की जाएगी।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए 7995 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 7,995 उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के पास 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं।

उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करना 22 अक्टूबर को शुरू हुआ और यह प्रक्रिया 29 अक्टूबर को समाप्त गई। नामांकन पत्रों का सत्यापन और जांच 30 अक्टूबर को होगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर को अपराह्न तीन बजे तक है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवारराहुल गांधीअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र