लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने उठाया बड़ा कदम, गाय को घोषित किया 'राज्य माता'

By अंजली चौहान | Updated: September 30, 2024 15:05 IST

Maharashtra Declares Cow as 'Rajya Mata':महाराष्ट्र सरकार ने भी गायों की देशी नस्ल में भारी कमी पर चिंता जताई है.

Open in App

Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र की सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गाय (Cow) को 'राज्य माता' (Rajya Mata) का दर्जा किया है। सोमवार, 30 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार ने ने भारतीय परंपरा में गायों के सांस्कृतिक महत्व का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। आधिकारिक आदेश में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि गाय भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और प्राचीन काल से ही इसका आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और सैन्य महत्व रहा है।

आदेश में देशी गायों की घटती आबादी पर चिंता जताई गई और कृषि में गाय के गोबर के लाभों को बढ़ावा दिया गया, जो बदले में मानव पोषण को बढ़ाता है। सरकार ने पशुपालकों को उनके सामाजिक-आर्थिक मूल्य और उन्हें प्राप्त धार्मिक और सांस्कृतिक श्रद्धा को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को पालने के लिए प्रोत्साहित किया।

सरकार के बयान में गाय के उत्पादों के औषधीय मूल्य पर भी जोर दिया गया, जिसमें गाय के दूध को अत्यधिक पौष्टिक माना जाता है और गोमूत्र में उपचार गुण होते हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के लोग राज्य चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और हिंदू धर्म में इसकी पूजा की जाती है। इसके अलावा, इसके दूध, मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है और इनका भरपूर उपयोग किया जाता है। गाय का दूध मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, जबकि गोमूत्र से कई बीमारियों का इलाज करने का दावा किया जाता है। इस बीच, मौजूदा सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है और चुनाव से पहले इसकी घोषणा काफी अहम है। 

टॅग्स :गायएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रMaharashtra BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

भारतTCS के बाद अब Infosys में 'जिहादी उत्पीड़न'? पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर नितेश राणे का बड़ा बयान, मंचा हड़कंप

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो