लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet meeting: राकांपा नेताओं के बगल में बैठते हैं, लेकिन बाहर आने के बाद उल्टी आती है, शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 14:23 IST

Maharashtra Cabinet meeting: तानाजी सावंत ने कहा, ‘‘भले ही कैबिनेट बैठकों में हम एक-दूसरे के बगल में बैठते हों, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी सी आने लगती है।’’

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Cabinet meeting: उल्टी आने की उनकी समस्या का ‘‘इलाज’’ केवल मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं।  Maharashtra Cabinet meeting: सावंत ने पहले भी ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनसे राकांपा को ठेस पहुंची है। Maharashtra Cabinet meeting: राकांपा सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में साझेदार हैं।

Maharashtra Cabinet meeting: शिवसेना के मंत्री तानाजी सावंत ने कहा है कि वह कैबिनेट की बैठकों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं के बगल में बैठते हैं लेकिन बाहर आने के बाद उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है। सावंत के इस बयान पर अजित पवार नीत पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वह एक कट्टर शिव सैनिक हैं और राकांपा के नेताओं के साथ उनकी कभी नहीं बनी। सावंत ने कहा, ‘‘भले ही कैबिनेट बैठकों में हम एक-दूसरे के बगल में बैठते हों, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी सी आने लगती है।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में साझेदार हैं। राकांपा प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमोल मिटकरी ने सावंत की टिप्पणी की निंदा की और सवाल किया कि गठबंधन को बरकरार रखने की जिम्मेदारी क्या केवल उनकी पार्टी की है।

उन्होंने कहा कि सावंत ने पहले भी ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनसे राकांपा को ठेस पहुंची है। मिटकरी ने कहा, ‘‘हम केवल गठबंधन धर्म की खातिर चुप हैं।’’ राकांपा नेता ने कहा कि उल्टी आने की उनकी समस्या का ‘‘इलाज’’ केवल मुख्यमंत्री ही कर सकते हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला