लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण ने ली मंत्री पद शपथ, जानिए उनके बार में ये 10 दिलचस्प बातें और राजनीतिक सफर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 30, 2019 14:09 IST

महाराष्ट्रः अशोक चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर, 1958 को हुआ और वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। चव्हाण ने विज्ञान में स्नातक किया और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की ली है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार की कैबिनेट का सोमवार (30 दिसंबर) को विस्तार किया गया।चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार की कैबिनेट का सोमवार (30 दिसंबर) को विस्तार किया गया। इस दौरान शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की महाविकास आघाड़ी के 36 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी नाम शामिल है। वह सूबे के 2008 से 2010 तक मुख्यमंत्री रहे थे। आइए उनके बारे में जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण बातें...

अशोक चव्हाण का जन्म 28 अक्टूबर, 1958 को हुआ और वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। चव्हाण ने विज्ञान में स्नातक किया और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर की ली है। 

चव्हाण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। उन्होंने 14 मई, 1982 को अमिता से शादी की। 

वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के पुत्र हैं, जोकि प्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री बनने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी रही।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से ही की। उन्हें नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से 1987-89 में सांसद चुना गया।

अशोक चव्हाण 1992 में एमएलसी चुने गए। वह 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव थे।

चव्हाण 8 दिसंबर, 2008 से 9 नवंबर, 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। इससे पहले वह विलासराव देशमुख सरकार में मंत्री रहे हैं।

अशोक चव्हाण ने नवंबर 2010 में आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके राजनीतिक कद के बारे में इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर होने के बावजूद भी नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

साल 2019 के लोकसभा में अशोक चव्हाण को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के प्रताप राव पाटील चिखलीकर ने हराया था।

इस बार अशोक चव्हाण भोकर सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं। अशोक चव्हाण की पत्नी अमिता अशोकराव चव्हाण भी यहां से विधायक रही हैं।

टॅग्स :अशोक चव्हाणउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला