लाइव न्यूज़ :

Maharashta Assembly Polls 2024: एमवीए के घटक दलों के बीच 25 से 30 सीट को लेकर गतिरोध, नहीं बनी बात

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2024 20:12 IST

Maharashta Assembly Polls 2024: नाना पटोले ने कहा, ‘‘शिवसेना ने करीब 48 सीट की सूची दी है जबकि हमने (कांग्रेस) उनमें से 18 पर दावा किया है। 25 से 30 सीट को लेकर विवाद है। हमने अपने पार्टी के आलाकमान को इसकी जानकारी दे दी है और इस मुद्दे पर अपने नेतृत्व के फैसले का अनुपालन करेंगे।’’

Open in App

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटकों के बीच 25 से 30 सीट को लेकर गतिरोध है और पार्टी इकाई इस मुद्दे पर आलाकमान के किसी भी फैसले को स्वीकार करेगी। पटोले ने संवाददाताओं से कहा कि एमवीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। 

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना ने करीब 48 सीट की सूची दी है जबकि हमने (कांग्रेस) उनमें से 18 पर दावा किया है। 25 से 30 सीट को लेकर विवाद है। हमने अपने पार्टी के आलाकमान को इसकी जानकारी दे दी है और इस मुद्दे पर अपने नेतृत्व के फैसले का अनुपालन करेंगे।’’ पटोले ने सवाल किया, ‘‘क्या (शिवसेना-यूबीटी नेता) संजय राउत और (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- एसपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख) जयंत पाटिल क्रमश : उद्धव ठाकरे या शरद पवार से विचार-विमर्श किए बिना फैसला ले सकते हैं?’’ 

मीडिया के एक धड़े ने कयास लगाया था कि एमवीए में सीट बंटवारे पर होने वाली बैठक में अगर पटोले उपस्थित होंगे तो शिवसेना (यूबीटी) हिस्सा नहीं लेगी। इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जानबूझकर इस कयास को ‘हवा’दी जा रही है। इससे पहले दिन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) में सीट बंटवारा वार्ता पर देरी को लेकर शुक्रवार को निराशा जताई और दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेता “फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं।” 

मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि एमवीए के घटक दलों में महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीट में से 200 पर आम सहमति कायम हो गई है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

इनपुट भाषा एजेंसी

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला